90 दिनों की वैधता वाला इंटरनेट पैक अब चलेगा 1 साल
नई दिल्ली। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी आॅफ इंडिया ट्राई ने इंटरनेट का प्रयोग करने वाले करोड़ों भारतीय ग्राहकों को राहत दी है। अब आपके इंटरनेट पैक की वैधता बढ़कर एक साल हो जाएगी। ट्राई ने इस प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी है।

ट्राई को यह प्रस्ताव कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन की तरफ से भेजा गया था। इस प्रस्ताव के मुताबिक ग्राहकों को राहत देने के लिए इंटरनेट पैक की वैधता की अवधि को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया था। इस प्रस्ताव के पास होने के बाद 90 दिनों तक चलने वाले इंटरनेट की अवधि अब एक साल तक कर दी गई है।
इस प्रस्ताव के पास होने का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होने वाला है जो अपने मोबाइल में ज्यादा कीमत का इंटरनेट पैक डलवाते थे पर उसे समय से प्रयोग नहीं कर पाते थे। कई ऐसे ग्राहकों का कितना एमबी और जीबी डाटा खराब हो जाता था।
अभी देश में टेलीकॉम सर्विस प्रदाता कंपनियों की तरफ से रिचार्ज वाउचर दिए जाते हैं जिससे वेलेडिटी 90 दिनों तक बढ़ाई जा सकती है। इसके बाद अगर इन दिनों इंटरनेट का पूरा डाटा यूज नहीं किया जाएगा तो वह तीन महीने के बाद खत्म हो जाता है। ट्राई की तरफ ग्राहकों को सुविधा देने के लिए लगातार बदलाव किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications