आधार नंबर शेयर कर फंसे ट्राई प्रमुख आरके शर्मा को मिला 2 साल का एक्सटेंशन

नई दिल्ली। दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के प्रमुख राम सेवक शर्मा का सरकार ने कार्यकाल और दो साल के लिए बढ़ा दिया है। इसकी जानकारी सरकार की ओर से गुरुवार को दी गई। नए आदेश के बाद राम सेवक शर्मा 2020 तक दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के प्रमुख बने रहेंगे। बता दें कि शर्मा को जुलाई 2015 में तीन साल के लिए ट्राई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

RK sharma

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 10 अगस्त, 2018 से 30 सितंबर, 2020 तक की अवधि के लिए भारत के दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) के अध्यक्ष के रूप में शर्मा की पुन: नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। दरअसल आरके शर्मा 30 सितंबर को 65 साल के हो जाएंगे। जिसके बाद उन्हें रिटारमेंट नियमों के तहत रिटायर होना ही होगा।

बता दें कि ट्राई प्रमुख आरएस शर्मा हाल में तब विवादों में आ गए थे जब उन्होंने ट्विटर पर अपना आधार नंबर सार्वजनिक तौर पर जारी करते हुए खुली चुनौती दी थी कि क्या केवल आधार नंबर जानने से ही कोई उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है।

इसके कई हैकरों ने शर्मा की व्यक्तिगत जानकारी, पैन, मोबाइल नंबर, घर का पता इत्यादि बताना शुरू कर दिया था। हालांकि यूआईडीएआई ने एक बयान जारी कर कहा था कि, 'ट्विटर पर जिस व्यक्ति, आरएस शर्मा की जानकारी को प्रकाशित किया जा रहा है वह आधार डाटाबेस से नहीं ली गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+