ट्राई चेयरमैन का Aadhaar चैलेंज फेल, हैकर का दावा, बैंक खाते में सेंध लगाकर जमा किया 1 रु.
Recommended Video

नई दिल्ली। आधार की सुरक्षा का दावा करने वाले ट्राई चैयरमेन आरएस शर्मा ने अपनी आधार नंबर सोशल मीडियाी पर शेयर कर हैकर्स को खुली चुनौती दी थी कि वो इस आधार नबंर से उन्हें नुकसान पहुंचाकर दिखाए। ट्राई चैयरमैन की इस चुनौती का एक हैकर ने उनके बैंक खाते में सेंध लगाकर जवाब दिया है। हैकर का दावा है कि उसने आरएस शर्मा के आधार नबंर की मदद से उनके बैंक खाते में 1 रुपए ट्रांसफर किया है।

आरएस शर्मा की इस चुनौती के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनकी जानकारी लीक करने लगे। फ्रांस के एक सुरक्षा विशेषज्ञ ने तो उनके मोबाइल नंबर से लेकर पैननंबर कर की जानकारी निकालकर सार्वजनिक कर ली।
हालांकि उन्होंने इस जानकारियों को गोपनीय न हीं बताया और कहा कि उन्होंने चुनौती आधार नंबर के जरिए नुकसान पहुंचाने के लिए दी थी। उन्होंने लिखा कि मेरी शुभकामनाएं उन लोगों को साथ है जो आधार को असुरक्षित बताने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना आधार नंबर ट्राई के चैयरमैन होने के नाते नहीं बल्कि आम नागरिक होने के नाते साझा किया है। गौरतलब है कि आरएस शर्मा पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के महानिदेशक रह चुके हैं और आधार प्रणाली के कट्टर समर्थक हैं।












Click it and Unblock the Notifications