कर्नाटक सरकार ने लॉकडाउन में दी आंशिक ढील, बेंगलुरु में लगा भारी ट्रैफिक जाम

बेंगलुरु। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन में कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को आंशिक ढील दी। लेकिन जैसे ही लोगों को पता चला कि, लॉकडाउन में सरकार की ओर से छूट मिली है। लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए। जिससे शहर के कई इलाकों में जाम की स्थिति पैदा हो गई। बता दें कि बेंगलुरु इस समय रेड जोन में है। जहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अभी तक बेंगलुरु में 91 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।

Traffic snarls in several areas of Bengaluru as Karnataka govt relaxes lockdown norms partially

Recommended Video

    Lockdown2.0 : Karnataka में 17 कार्यों को मिली छूट,कृषि कार्यों को मिली मंजूरी | वनइंडिया हिंदी
    कर्नाटक सरकार की ओर से ढील मिलने के बाद गुरुवार को बेंगलुरु के टाउन हॉल, माडीवाला, हेब्बल समेत कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। दरअसल सरकार ने आईटी सेक्टर, निर्माण कार्यों, कुरियर सर्विस समेत कुछ क्षेत्रों के केवल 33 फीसदी लोगों को ऑफिस आने की छूट दी थी। लेकिन इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। लोग सरेआम लॉकडाउन का उल्लंघन करते दिखे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति भी शहर की कई प्रमुख जगहों पर देखने को मिली।

    शहर में पैदा हुई जाम की स्थिति को लेकर कांग्रेस ने येदुरप्पा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने लिखा कि, कर्नाटक सरकार द्वारा लॉकडाउन में आंशिक राहत देने की घोषणा ने आज बेंगलुरु में अराजकता पैदा कर दी है। शहर में कई जगहों पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। यह अनुचित योजना के साथ शासन में समन्वय की कमी को दर्शाता है।

    बता दें कि, सरकार की ओर से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), निर्माण संबंधी कार्यों, पैकेजिंग सामग्री के विनर्माण तथा कुरियर आदि को छूट दी गई है। सरकार ने कहा कि लॉकडाउन से यह ढील सिर्फ उन्हीं क्षेत्रों में दी गई है जो कोराना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए खतरे वाले क्षेत्र घोषित नहीं हैं। राज्य के मुख्य सचिव टी एम विजय भाष्कर ने आदेश में कहा, 'लोगों के सामने आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिये कुछ अतिरिक्त सेवाओं को छूट दी जा रही है। यह 23 अप्रैल से प्रभावी है। हालांकि इन सेवाओं का परिचालन शुरू करने से पहले जिला प्रशासन और बेंगलुरू शहर के मामले में बीबीएमपी यह सुनिश्चित करेगा कि कार्यालय, कार्य स्थल व प्रतिष्ठान में कमागारों के बीच आपसी दूरी समेत सुरक्षा के अन्य उपाय किये गये हैं।

    बता दें कि, कर्नाटक में कोरोना वायरस के आज 16 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 443 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार दोपहर की स्थिति के अपडेट में कहा, कल शाम से आज दोपहर तक 16 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण के चलते अभी तक 17 मरीजों की मौत हो चुकी है और 141 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वहीं इन 16 नए मामलों में नौ बेंगलुरु शहर से हैं। ये सभी गंभीर श्वसन संक्रमण से ग्रसित 54 साल के एक मजदूर के संपर्क में आए थे। बुधवार को उस मजदूर में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अन्य ताजे मामलों में से विजयपुरा, धारवाड़ जिले के हुब्बाली और मांड्या में दो-दो, दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाला में एक मामला दर्ज किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+