2 Km तक ट्रैफिक सिपाही को बोनट पर बैठा भगाता रहा कार ड्राइवर, Video वायरल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी किसी फ्लाईओवर के नीचे एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोकता नजर आ रहा है, लेकिन ड्राइवर गाड़ी को वहां से भगाने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान बहस के बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मी गाड़ी के बोनट के समीप जाकर खड़ा हो जाता है। इसके बाद जो कुछ होता है वो बेहद हैरान करने वाला है।

Recommended Video

    Delhi:Traffic Police के सिपाही को बोनट पर बिठाकर घसीटता रहा Car Driver,Video Viral | वनइंडिया हिंदी
    बोनट पर लटका रहता है ट्रैफिक पुलिसकर्मी

    बोनट पर लटका रहता है ट्रैफिक पुलिसकर्मी

    ड्राइवर बोनट के समीप खड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मी को वहां से हटने को कहता है, लेकिन पुलिसकर्मी अपने साथी से गाड़ी के मालिक को फोन करने को कहता है। तभी ड्राइवर गाड़ी को पीछे करने लगता है लेकिन वह ट्रैफिक पुलिसकर्मी बोनट पर लटक जाता है। ड्राइवर फिर भी गाड़ी लेकर भागने लगता है। तेज रफ्तार में चल रही कार कई पुलिसवालों के सामने से गुजरती है लेकिन वे उसे रोकने में नाकाम रहते हैं।

    नांगलोई इलाके का है मामला

    नांगलोई इलाके का है मामला

    ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाइपर को पकड़कर बोनट पर लटका रहता है और ड्राइवर से बार-बार गाड़ी को रोकने के लिए कहता है। काफी देर तक दिल्ली की सड़क पर घुमाने के बाद ड्राइवर गाड़ी की रफ्तार करता है और ट्रैफिक पुलिसकर्मी बोनट से उतरता है, तभी ड्राइवर गाड़ी को भगा ले जाता है। ये वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। इस बीच जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, ये घटना पिछले साल नवंबर में नांगलोई सर्कल में हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिसकर्मी का नाम सुनील बताया जा रहा है जो नांगलोई सर्कल में तैनात है।

    गुरुग्राम में भी आया था ऐसा ही मामला सामने

    गुरुग्राम में भी आया था ऐसा ही मामला सामने

    इसी तरह का एक मामला कुछ महीनों पहले, हरियाणा के गुरुग्राम में भी सामने आया था, जब ट्रैफिक सिपाही को कार के बोनट पर घसीटने और पत्रकार का कैमरा तोड़ने के आरोप में दंपति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। ट्रैफिक सिग्नल पर रोके जाने पर दंपति ने पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की और वीडियो बनाने पर पत्रकार का कैमरा भी तोड़ दिया था। दोनों पर सिपाही को बोनट पर घसीटने को लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+