Corona से सबसे अधिक प्रभावित मुंबई के गोरेगांव में ऐसी रही 20 अप्रैल की सुबह

मुंबई: कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए पीएम मोदी ने देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया था, हालांकि आज से कई इलाकों में लॉकडाउन में थोड़ी छूट दी जा रही है। वहीं छूट मिलते ही लोगों ने लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ाई। इस दौरान कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित मुंबई के गोरेगांव से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। जहां सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार दिख रही है। वहीं नवी मुंबई के टोल प्लॉजा पर भी सोमवार सुबह जाम की स्थिति बनी रही।

mumbai

लॉकडाउन में सोमवार को छूट मिलने के बाद मुंबई वेस्टर्न हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिली। जिसकी फोटो वरिष्ठ पत्रकार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। इस फोटो में साफ दिख रहा है कि कैसे लोग लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं, जबकि गोरेगांव भी कोरोना से काफी प्रभावित है। वहीं लॉकडाउन तोड़ने की घटना को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। इस मामले पर गृह मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन होने से कोरोना के फैलने का खतरा बढ़ेगा। साथ ही लोगों की जान भी जोखिम में पडे़गी। ऐसे में सभी राज्यों को लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: पानी में भी मिला कोरोना वायरस, फ्रांस में सप्लाई रोकी गई- रिपोर्ट

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है महाराष्ट्र
कोरोना महामारी से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। बीते 24 घंटे में यहां सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आए हैं, महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में बीते 24 घंटे के भीतर 552 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है जबकि इस दौरान बीमारी की वजह से 12 लोगों की जान चली गई है। अब तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की वजह से कुल 223 लोगों की मौत हो चुकी है, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है। वहीं 4200 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+