GST के समर्थन में उतरे व्यापारी, जल्द लागू करने की मांग

नयी दिल्ली। देश के व्यापारियों के शिखर संगठन कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के बैनर तले आज नागपुर में देश भर के 200 से अधिक व्यापारी नेताओं के एक दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यापारी नेताओं ने सर्वसम्मति से पारित एक प्रस्ताव में केंद्र सरकार से आग्रह किया है की देश में जल्द से जल्द जीएसटी को लागू किया जाए। हालांकि व्यापारी नेताओं ने यह भी कहा की जीएसटी के प्रस्तावित स्वरुप और उसकी प्रक्रिया को लेकर व्यापारी वर्ग में अनेक चिंताएं भी हैं और इस हेतु सम्मेलन ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से आग्रह किया है की अब जीएसटी को लेकर सरकार व्यापार और उद्योग से बातचीत शुरू करें।

Traders came openly in support of GST
सम्मेलन की अध्यक्षता कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने की। सम्मेलन ने देश के सभी राजनैतिक दलों विशेष तौर पर कांग्रेस और अन्नाद्रमुक से आग्रह किया है की जीएसटी बिल को संसद में पारित करने के लिए सहयोग का रास्ता अपनाया जाए। सम्मेलन कल भी जारी रहेगा। सम्मेलन ने सरकार से मांग की है की प्रस्तावित जीएसटी को बेहद सरलीकृत कर प्रणाली के रूप में विकसित किया जाए जिससे व्यापारियों को अनेक प्रकार के कर और अनेक प्रकार की अथॉरिटी से मुक्ति मिल सके।

सम्मेलन ने मांग की है की जीएसटी एक कर -एक अथॉरिटी कर प्रणाली बने जिसमें देश के सभी राज्यों में कर की दरें एक समान हों और जीएसटी कानून भी एक समान हो और सारा भारत एक मार्किट के रूप में विकसित हो। सम्मेलन ने यह भी कहा की कोई भी राज्य जीएसटी के ढांचे में बिना जीएसटी कौंसिल की अनुमति के कोई भी परिवर्तन कर सके।

सम्मेलन ने यह भी कहा की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है की जीएसटी में व्यापारियों को 8 तरह के फॉर्म भरने होंगे और यदि ऐसा है तो निश्चित रूप से जीएसटी का स्वरुप पूरी तरह विकृत होगा और व्यापारियों पर कागज़ी कार्यवाही का बोझ बढ़ेगा जिससे स्वत कर पालना हतोत्साहित होगी और कर का दायरा बढ़ाने का विचार पूरी तरह विफल हो जायेगा। सम्मेलन ने निर्णय लिया की जेएसटी को लेकर सारे देश आगामी 10 जनवरी से संसद के बजट सत्र तक एक राष्ट्रीय अभियान चलाया जाए जिसके अंतर्गत देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वित्तमंत्रियों को व्यापारी एक ज्ञापन देकर जीएसटी के समर्थन का आग्रह करेंगे और मांग करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+