व्यापारिक निलंबन करके इमरान ने किया सेल्फ गोल
Pakistan decision to suspend trade will affect Pakistani traders. according to Indian traders.कंगाल पाकिस्तान ने बौखलाहट में बुधवार को भारत के साथ व्यापारिक संबंध समाप्त करने का फैसला करके स्वयं की मुश्किलें बढ़ा ली है।
बेंगलूरू। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले के बाद कंगाल पाकिस्तान ने बौखलाहट में बुधवार को भारत के साथ व्यापारिक संबंध समाप्त करने का फैसला करके स्वयं की मुश्किलें बढ़ा ली है। ऐसा लगता है पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने जल्दबाजी में यह फैसला करके सेल्फ गोल ही कर लिया है।आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को इस फैसले से भारत को नहीं पाकिस्तान को अधिक व्यापारिक नुकसान पहुंचेगा।

याद रहें कि फरवरी में पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कदम उठायाऔर पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) का दर्जा वापस ले लिया था और पाकिस्तानी सामानों के आयात पर 200% शुल्क लगाया था। जानकारों के मुताबिक क्योंकि व्यापार कुछ समय पहले से ही बंद था इसलिए खासकर कृषि उत्पादों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
महत्वपूर्ण बात यह है कि वित्तीय वर्ष 2020की पहली तिमाही में भारत का पाकिस्तान को निर्यात $ 452.5 मिलियन था और आयात $ 7.13 मिलियन था। वहीं वित्तीय वर्ष 2019में, पाकिस्तान को कुल निर्यात $ 2.06 बिलियन था, जबकि आयात $ 495 मिलियन था। यह आंकड़े बयां करते हैं कि पाकिस्तान के इस फैसले के बाद भारत नहीं कंगाल पाकिस्तान के व्यापार को नुकसान पहुंचेगा।
पाकिस्तान का एकतरफा कदम और एकतरफा नुकसान है
भारतीय आयात समूहों का मानना है कि व्यापार संबंधों के निलंबन से पाकिस्तान को अधिक नुकसान होगा क्योंकि हमारे लिए उनका निर्यात बहुत सीमित है क्योंकि उन्होंने हमें एमएफएन का दर्जा नहीं दिया है और वैश्विक व्यापार नियमों का उल्लंघन किया है। भारत के निर्यात की प्रमुख वस्तुएं जैविक रसायन, कपास, प्लास्टिक और डाई हैं, जबकि पाकिस्तान से आयात खाद्य पदार्थ में फल, ड्राई फ्रूट और खनिज ईंधन हैं। पाकिस्तान से टमाटर का निर्यात बहुत पहले ही रुक गया था। जानकारों के अनुसार इस तरह के सामान का दक्षिण एशिया और मध्य पूर्व में एक तैयार बाजार है जहां बिना भारत किसी नुकसान के निर्यात कर बेहतर मुनाफा कमा सकेगा। सीधेतौर पर कहें तो यह एकतरफा कदम और एकतरफा नुकसान है। भारत के व्यापारी पाकिस्तान के इस फैसले से बिल्कुल भी निराश नहीं है उनका मानना है कि दुबई मे व्यापार का रास्ता खुला है।












Click it and Unblock the Notifications