Tractor Rally: हिंसा के दौरान DCP के ऑपरेटर पर तलवार से हुआ हमला, 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

Farmers Tractor Rally Violence: राजधानी में मंगलवार को हुई हिंसा के बाद अब दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई है। जिस वजह से बुधवार सुबह तक इस मामले में कम से कम 22 FIR दर्ज हुईं। जिसमें कई किसान नेताओं के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के जरिए हिंसा में शामिल अराजक तत्वों की पहचान की जा रही, साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली में अर्धसैनिक बलों की 15 कंपनियों को तैनात किया गया है।

Recommended Video

    Tractor Parade Violence : Delhi Police Commissioner ने बताई कहानी | Farmer Protest | वनइंडिया हिंदी
    red

    दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता अनिल मित्तल के मुताबिक आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत कई पुलिस थानों में 22 मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें दंगा करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हुई हिंसा में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका इलाज एलएनजेपी अस्पताल, आईएसबीटी ट्रॉमा सेंटर समेत कई जगहों पर चल रहा है। इसके अलावा दिल्ली आईटीओ पर एडिशनल डीसीपी सेंट्रल के ऑपरेटर पर प्रदर्शनकारियों ने तलवार से हमला किया था। अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

    लाल किले की सुरक्षा बढ़ी
    मंगलवार को उपद्रवियों ने लाल किले पर सबसे ज्यादा हिंसा की। साथ ही वहां पर निशान साहिब लगा दिया गया। हालांकि बाद में सुरक्षाबलों ने हालात पर काबू पा लिया। दिल्ली पुलिस कमिश्नर के मुताबिक लाल किले पर पूरी तरह से जवानों का कब्जा है। ड्रोन के जरिए आसपास के इलाकों में निगरानी की जा रही है। इसके अलावा दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है।

    भड़काने वालों की हो रही पहचान
    दिल्ली पुलिस ने सोमवार को तय रूट पर ही शांतिपूर्वक ट्रैक्टर रैली निकालने की इजाजत दी थी। इसी दौरान कुछ किसान नेताओं ने आंदोलनकारियों को लाल किले की ओर जाने के लिए भड़काया। दिल्ली पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। इस काम में स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच की मदद भी ली जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+