बम का पता लगाते हुए हुआ आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ के स्निफर डॉग प्लूटो की मौत
मंगलवार को प्लूटो एक बम ढूंढ़ रहा था कि तभी आईईडी धमाका हो गया, जिसकी वजह से प्लूटो की मौत हो गई। यह आईईडी धमाका छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने किया था।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को प्लूटो नाम के एक स्निफर डॉग की मौत हो गई। प्लूटो सीआरपीएफ के जवानों की बम ढूंढ़ने में मदद करता था। मंगलवार को भी वह एक बम ढूंढ़ रहा था कि तभी आईईडी धमाका हो गया, जिसकी वजह से प्लूटो की मौत हो गई। यह आईईडी धमाका छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में नक्सलियों ने किया था। यह हादसा मंगलवार को सुबह के समय हुआ जब अवापल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा में सीआरपीएफ की 229वीं बटालियन की एक टीम सर्च ऑपरेशन कर रही थी। जर्मन शेफर्ड नस्ल के प्लूटो को हाल ही में सीआरपीएफ की बटालियन में भर्ती किया गया था।

आपको बता दें कि ये स्निफर डॉग हमारे सुरक्षा बलों का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग होते हैं। 26/11 के मुंबई हमले के दौरान भी स्निफर डॉग्स ने बहुत ही अहम भूमिका निभाई थी। इन स्निफर डॉग्स की वजह से बहुत से लोगों की जान बची थी। इससे पहले 2006 के मुंबई ट्रेन धमाकों में भी स्निफर डॉग्स ने कई जिंदा बम ढूंढ़ निकाले थे और लोगों की जान बचाई थी।












Click it and Unblock the Notifications