'50 करोड़ में बिकी तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी', पार्टी सचिव ने बताया- किसे दिए गए?
हैदराबाद, 13 जुलाई। तेलंगाना कांग्रेस में पैसे देकर पार्टी पद लेने का बड़ा ही सनसनीखेज आरोप लगा है। ये आरोप किसी और पर नहीं बल्कि खुद प्रदेश कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी पर लगा है और लगाने वाला कोई बाहरी नहीं बल्कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव पद पर तैनात कौशिक रेड्डी ने ही ये आरोप लगाया है। इसके साथ ही आरोप लगाने वाले कौशिक रेड्डी ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना त्यागपत्र दे दिया है। (फाइल फोटो- रेवंत रेड्डी)

अनुमुला रेवंत रेड्डी ने 7 जुलाई को तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। रेड्डी चार साल पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए थे पिछले चार वर्षों से केवल कांग्रेसी हैं।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कौशिक ने आरोप लगाया कि ए रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष का पद पाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) तेलंगाना के प्रभारी मनिकम टैगोर को 50 करोड़ रुपये दिए हैं।
मनिकम टैगोर ने आरोपों को निराधार बताते हुए नोटिस भेजा है। टैगोर ने कानूनी नोटिस भेजकर कौशिक रेड्डी को आरोपों को लेकर 7 दिनों के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। मनिकम टैगोर ने कौशिक रेड्डी पर पलटवार करते हुए कहा "जो केसीआर के प्रति वफादार हैं, वे हमेशा मुझ पर झूठे आरोप लगाते हैं क्योंकि मेरा प्राथमिक कर्तव्य टीआरएस को हराना है। मेरे वकील नोटिस भेज रहे हैं और शिकायत भी दर्ज की जाएगी।"












Click it and Unblock the Notifications