इस दुकान में मिल रही है 'तैमूर डॉल', यकीन नहीं तो खुद देख लीजिए
बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज के जैसे दिखने वाले खिलौने मिलना आम बात है। कैटरीना कैफ से लेकर काइली जेनर के जैसे दिखने वाली बार्बी डॉल मार्केट में देखी जा सकती है, लेकिन अब तो सेलिब्रिटीज के बच्चों पर भी खिलौने बनने लगे हैं।
Recommended Video


नई दिल्ली। बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज के जैसे दिखने वाले खिलौने मिलना आम बात है। कैटरीना कैफ से लेकर काइली जेनर के जैसे दिखने वाली बार्बी डॉल मार्केट में देखी जा सकती है, लेकिन अब तो सेलिब्रिटीज के बच्चों पर भी खिलौने बनने लगे हैं। भारत के सबसे पॉप्यूलर स्टार किड, तैमूर अली खान किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं। उनके फैंस लाखों-करोड़ों में हैं और अब तो उनके जैसे दिखने वाली डॉल भी मार्केट में आ गई है। 'तैमूर डॉल' की ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

सबसे पॉप्यूलर स्टार किड हैं तैमूर अली खान
सोशल मीडिया के सबसे पसंदीदा चेहरे तैमूर अली खान की पॉप्यूलैरिटी पहले से ही काफी ज्यादा है और अब तो नन्हें सुपरस्टार पर खिलौना भी बन गया है। तैमूर के जैसे दिखने वाली इस डॉल की फोटो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। ये डॉल केरल की एक टॉय शॉप से है। ट्विटर यूजर अश्विनी यार्डी ने इस फोटो को पोस्ट किया है। फोटो में एक डॉल है जिसने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ नीले रंग का बंधगला पहना हुआ है। इसपर लिखा है, 'तैमूर डॉल'।
जन्म से ही मीडिया के फेवरेट हैं तैमूर
उनके इस ट्वीट को अब तक डेढ़ हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। तैमूर के फैंस उनके ऊपर बनी ये डॉल देखकर काफी खुश हैं। तैमूर सैफ अली खान और करीना कपूर खान की इकलौती संतान हैं। जन्म के बाद से ही तैमूर मीडिया के फेवरेट बने हुए हैं। उनकी कोई भी फोटो आते ही तुरंत वायरल हो जाती है। सोशल मीडिया पर तैमूर के नाम के कई फैन क्लब्स भी हैं जो उनकी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं।

इतने में बिकती है तैमूर की एक फोटो
हाल ही में कॉफी विद करण में बेटी सारा के साथ आए सैफ अली खान ने तैमूर को लेकर एक अलग ही खुलासा किया था। सैफ और सारा ने करण जौहर से बातचीत में नन्हें तैमूर के रेट कार्ड पर बात की। करण जौहर ने कहा कि पैपराजी में तैमूर का रेट किसी भी सुपरस्टार से ज्यादा है, जिसपर सैफ ने कहा कि पैपराजी तैमूर की एक फोटो के लिए 1500 रुपये लेते हैं। सैफ ने कहा कि उन्हें ये जानकारी उनके ससुर ने दी है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications