Disgusting: जंगली गधों के साथ पर्यटकों के बर्ताव पर भड़के IFS अध‍िकारी, Video देख आपको भी आ जाएगा गुस्सा

Tibetan Wild Ass Video Viral: जंगल सफारी करते वक्त या फिर जंगल से गुजरते वक्त इंसान यह क्यों भूल जाता है कि वो हमारे नहीं बल्कि अपने उसके क्षेत्र में दाखिल हुए हैं। जंगल में आने-जाने के नियम-कानून होते हैं, लेकिन इंसान नियमों को तोड़कर प्रकृति और जानवरों को नुकसान पहुंचाने से पीछे नहीं हटते।

अब ऐसे ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसको भारतीय वन सेवा के अध‍िकारी ने पोस्ट किया है। जिसमें पर्यटकों की गाड़ी जंगली गधों के पीछे बेतहाशा बेतरतीब तरीके से दौड़ा रहे हैं, हो सकता है कि वो उनके लिए मजा हो, लेकिन जानवरों के लिए यह किसी सजा से कम नहीं है।

 Tibetan wild donkey

सुशांत नंदा ने वीडियो किया पोस्ट, बताया शर्मनाक

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो को आईएफएस अध‍िकारी सुशांत नंदा (IFS Susanta Nanda) ने शेयर किया है। जिसके कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा- लद्दाख में तिब्बती जंगली गधे का पीछा करते पर्यटक, घिनौना।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक तेज रफ्तार कार जो कि कुछ पर्यटकों से भरी हुई है, वो गधों के पीछे दौड़ रही है। वहीं कार को स्पीड में अपनी तरफ आते देख जंगली गधे भी पूरी ताकत से साथ दौड़ते नजर आ रहे हैं।

अपना मजा, जानवरों के लिए सजा

कार की तेजी देखकर जंगली गधे बौखलाए हुए साफ नजर आ रहे हैं और पूरी क्षमता के साथ पूरा झुंड भाग रहा है। वीडियो देखने पर ऐसा लगता है कि मानो जानवर डर से कांपते हुए अपनी जान बचाने के लिए भागते जा रहे हैं। हालांकि टूरिस्‍टों को ऐसा करने में बेशक मजा आ रहा होगा, लेकिन इन जानवरों पर हालात पर उन्होंने एक सेंकड नहीं सोचा होगा।

Video देख लोगों का पारा हुआ हाई

26 जून को पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 1 लाख 20 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं। 15 सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर भी ऐसे पर्यटकों की जमकर आलोचना कर रहे हैं। आईएफएस अंकुर रपड‍िया ने कमेंट करते हुए लिखा कि इन जैसे पर्यटकों पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए। वहीं किसी ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की तो किसी ने ट्रैवल ऑपरेटर्स के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+