इंडोनेशिया में दिखा पूर्ण सूर्य ग्रहण, इंडिया के नार्थ-ईस्ट में आंशिक नजारा
नई दिल्ली। आज साल 2016 का पहला सूर्यग्रहण पड़ा जो कि इंडोनेशिया में पूरा दिखायी दिया। भारत के नार्थ ईस्ट के लोगों को यह आंशिक रूप से देखने को मिला, जिनमें सिलीगुड़ी, गुवाहाटी, पुरी, विशाखापट्टनम, चेन्नई और कन्याकुमारी शामिल हैं।
सूर्यग्रहण इंडोनेशिया, सुमात्रा, जकार्ता और ऑस्ट्रेलिया में पूरा दिखायी दे रहा है जबकि नार्थ ईस्ट के लोगों को यह आंशिक रूप से देखने को मिल रहा है।
भारतीय समय अनुसार यह सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू हो चुका है और 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगा लेकिन इसक आंशिक असर सुबह 10 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।
आपको बता दें कि पूर्ण सूर्यग्रहण तब होता है जब सूरज और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है और ऐसी स्थिति में दिन में भी अंधेरा छा जाता है।













Click it and Unblock the Notifications