देश में कोरोना मरीजों की संख्या 46 हजार के पार, अब तक 1568 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार सुबह बताया कि भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 46433 हो गई है। जबकि इस महामारी से अब तक 1568 लोगों की मौत हो गई है। कुल 46433 मामलों में 32134 सक्रिय मामले, 1568 मौतें, 12727 ठीक / डिस्चार्ज/ माइग्रेट शामिल है। पिछले 24 घंटों में 3900 नए मामले सामने आए और 195 मौतें हुई हैं। दोनों में ये अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है।

Recommended Video

    Corona In India : कोरोना मरीजों की संख्या 46 हजार के पार, अब तक 1568 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    covid-19, covid19, coronavirus, lockdown, health ministry, indian government, how many covid19 cases reported in india, कोविड-19, कोविड19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत सरकार

    दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 349 नए मामले सामने आए जिसके बाद यहां कोरोना के मामलों की कुल संख्या 4,898 हो गई। इसके अलावा, दिल्ली में अब तक वायरस से 64 लोगों की जान गई है। वहीं कोरोना संक्रमण से अब तक 1,431 लोग ठीक हुए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 3,403 है। मध्य प्रदेश में सोमवार शाम 6 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 105 नए केस दर्ज होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 2942 हो गई है। राज्य में कोरोना के सबसे अधिक 1611 केस इंदौर, 563 भोपाल, 166 उज्जैन और 98 जबलपुर में हैं।

    गुजरात स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 376 नए केस दर्ज होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 5,804 हो गई है। सोमवार को कोरोना संक्रमण से 29 लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 319 हो गया है। वहीं राज्य में कोरोना के सर्वाधिक 4076 केस अहमदाबाद में मिले हैं। राजस्थान में कोरोना संक्रमण के 175 केस (89 जोधपुर, 29 जयपुर, 23 चितौड़गढ़) दर्ज होने के बाद इनकी कुल संख्या 3,061 हो गई है। राज्य में आज 6 मौतों के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 77 हो गया। कोरोना के सर्वाधिक 1022 केस जयपुर, 721 जोधपुर, 212 कोटा, 172 अजमेर में दर्ज हुए हैं।

    वहीं महाराष्ट्र में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 14541 हो गई है। वायरस से राज्य में अब तक 583 लोगों की मौत हो गई है। जबकि ठीक होने वालों की संख्या 2465 है। कोरोना वायरस से देश के सबसे प्रभावित राज्यों में पहला स्थान महाराष्ट्र का ही है। ये राज्य देश के बाकी राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसके अलावा जम्मू और कश्मीर में कुल पॉजिटिव मामले 726 हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में 2766 मरीज और कर्नाटक में 651 मामले हैं। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 102 लोगों का पता चला है, जबकि 41 ममालों की पुष्टि लद्दाख में हुई है। पूर्वोत्तर में मिजोरम में 1, मणिपुर 2 और मेघालय में 12 मामलों की पुष्टि की गई है। जबकि असम में 43 मामलों की पुष्टि हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+