कोविड-19: देश में 24 घंटों में सामने आए 1,396 नए केस, कुल संख्या 27 हजार के पार
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार सुबह बताया कि देश में बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 1,396 नए मामले सामने आए हैं और 48 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के मुताबिक अब भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 27,892 हो गई है। इसमें 20,835 सक्रिय मामले हैं, 6185 लोग ठीक / डिस्चार्ज / विस्थापित हैं और कुल 872 मौतें हुई हैं।

Recommended Video
देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 8068 है, इसमें डिस्चार्ज हो चुके 1076 मामले शामिल हैं। वहीं कुल 342 लोगों की मौत हुई है। अकेले मुंबई में ही 324 नए मामले दर्ज किए गए हैं, 13 मौतें भी हुई हैं, कुल मामले 5194 हो गए हैं और मरने वालों की संख्या 204 हो गई है। रिकवरी के बाद आज 135 मरीजों की छुट्टी दे दी गई है। कुल 897 मरीजों को अब तक छुट्टी दी गई है।
वहीं राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के 293 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 2918 और मरने वालों की संख्या 54 हो गई है। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या अब 97 हो गई है। गुजरात में 230 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं और 18 मौतें हुई हैं, राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3301 और मौतों की कुल संख्या 155 हो गई है। जिसमें 313 ठीक / डिस्चार्ज शामिल हैं।
इसके अलावा मध्य प्रदेश में कोविड-19 के 2096 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 103 लोगों की जान गई है और 302 मरीज ठीक हो चुके हो चुके हैं। राजस्थान में 36 नए मामले सामने आए हैं, यहां पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2221 हो गई है। बिहार में कुल मामले 274 हो गए हैं।
जम्मू और कश्मीर में कुल पॉजिटिव मामले 523 हो गए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश 1868 मरीज और कर्नाटक में 503 मामले हैं। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 30 लोगों का पता चला है, जबकि 20 ममालों की पुष्टि लद्दाख में हुई है। पूर्वोत्तर में मिजोरम में 1, मणिपुर 2 और मेघालय में 12 मामलों की पुष्टि की गई है। जबकि असम में 36 मामलों की पुष्टि हुई है।
कोविड-19: राज्यों के CM के साथ आज पीएम मोदी की बैठक, लॉकडाउन पर होगी चर्चा












Click it and Unblock the Notifications