देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 15.31 लाख से अधिक हुए, 24 घंटों में 768 मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों में बताया गया है कि बीते 24 घंटों में 48,513 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 15,31,669 हो गई है। एक दिन में 768 मरीजों की मौत हुई है। भारत में कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,09,447 है, डिस्चार्ज/विस्थापित मामलों की संख्या 9,88,030 है, कोरोना वायरस से 34,193 मौतें हुई हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, 28 जुलाई तक टेस्ट किए गए कोविड-19 सैंपलों की कुल संख्या 1,77,43,740 है, जिसमें 4,08,855 सैंपलों का टेस्ट मंगलवार को किया गया है।
Recommended Video

कहां कितने मामले?
हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 2,284 हो गई है। जिसमें 1,031 सक्रिय मामले, 1,224 रिकवरी और 12 मौतें शामिल हैं। दिल्ली में एक दिन में 1,056 मामले, 1,135 रिकवरी और 28 मौतें दर्ज की गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामलों की संख्या अब 1,32,275 है, जिनमें 1,17,507 रिकवरी, 10,887 सक्रिय मामले और 3,881 मौतें शामिल हैं। यहां 4,843 RTPCR/CBNAAT/TrueNat टेस्ट और 13,701 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। केरल में 1167 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 20,896 हो गई है। साथ ही 4 मौतें भी दर्ज की गई हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 10,091 है।
जम्मू-कश्मीर में 489 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 134 और कश्मीर संभाग से 355 मामले शामिल हैं। केंद्र शासित प्रदेश में अब कुल मामलों की संख्या 18,879 है, जिनमें 7,661 सक्रिय मामले, 10,885 रिकवरी और 333 मौतें शामिल हैं। चंडीगढ़ में 24 नए मामले सामने आए हैं, केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामलों की संख्या अब 934 है। कर्नाटक में 5,536 नए मामले और 102 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,07,001 है जिनमें 64,434 सक्रिय मामले और 2,055 मौतें शामिल हैं।
पंजाब में 612 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 14,378 है। डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 9,752, सक्रिय मामलों की संख्या 4,290 और कुल मौतों का आंकड़ा 336 है। मध्य प्रदेश में 628 नए कोविड-19 मामले और 10 मौतें दर्ज की गई हैं, राज्य में कुल मामलों की संख्या 29,217 हो गई है, जिनमें 20,343 रिकवर मामले, 8,044 सक्रिय मामले और 830 मौतें शामिल हैं। मणिपुर में 31 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं, जिससे राज्य में मामलों की कुल संख्या 2,317 हो गई है। सक्रिय और रिकवर मामलों की संख्या क्रमशः 702 और 1,615 है।
उत्तर प्रदेश में 24 घंटों में 3490 नए मामले दर्ज किए गए हैं। सक्रिय मामलों और डिस्चार्ज की संख्या क्रमशः 27,934 और 44,520 है। मरने वालों का कुल आंकड़ा 1497 है। पश्चिम बंगाल में 2,134 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे कुल मामलों की संख्या 62,964 हो गई है। राज्य में सक्रिय और डिस्चार्ज मामलों की कुल संख्या क्रमशः 19,493 और 42,022 है, मरने वालों का आंकड़ा 1,449 है। महाराष्ट्र में 7,717 नए कोविड-19 मामले, 10,333 डिस्चार्ज और 282 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या अब 3,91,440 है, जिसमें 2,32,277 डिस्चार्ज, 14,165 मौतें और 1,44,694 सक्रिय मामले शामिल हैं। रिकवरी रेट 59.34% है।
यहां मुंबई शहर में 717 नए मामले सामने आए हैं, जिससे मामलों की कुल संख्या अब 1,10,846 हो गई है। एक दिन में 2,467 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, जिससे डिस्चार्ज की कुल संख्या 84,411 हो गई है। कुल सक्रिय मामले 20,251 हैं, मरने वालों का आंकड़ा 6184 है। हरियाणा में 749 मामले, 712 रिकवर और 9 मौतें दर्ज की गई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 32,876 है, जिसमें 25,758 रिकवर / डिस्चार्ज और 406 मौतें शामिल हैं। गोवा में 168 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 5,287 हो गई। राज्य में सक्रिय और रिकवर मामलों की संख्या क्रमशः 1,656 और 3,595 है। मरने वालों का आंकड़ा 36 है।
छत्तीसगढ़ में 277 मामले, 267 डिस्चार्ज और 1 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 8,257 है, जिसमें 2,772 सक्रिय मामले, 5,439 डिस्चार्ज और 46 मौतें शामिल हैं। उत्तरखंड में 686 नए मामले, 179 रिकवरी और 1 मौत दर्ज की गई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 9,563 है, जिसमें 5,485 सक्रिय मामले, 3,984 रिकवरी और 94 मौतें शामिल हैं। राजस्थान में 328 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 38,964 हो गई है जिसमें 10,745 सक्रिय मामले, 27,569 रिकवर और 650 मौतें शामिल हैं।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम












Click it and Unblock the Notifications