देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट जारी, एक दिन में मिले 22889 नए केस
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में बीते दिन के मुकाबले कमी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में एक दिन के भीतर कोविड-19 के 22,889 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामले 99,79,447 हो गए हैं। यहां एक दिन में 338 मौत दर्ज की गई हैं, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 1,44,789 हो गई है। अब सक्रिय मामलों की संख्या 3,13,831 हो गई है। एक दिन के भीतर 31,087 नई रिकवरी दर्ज की गई हैं, जिसके बाद कुल रिकवर मामलों की संख्या 95,20,827 हो गई है।
Recommended Video

देश में कुल मामलों की संख्या अब 1 करोड़ के करीब हो गई है। वहीं मृत्यु दर 1.45 फीसदी पर बनी हुई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 के कुल 15,89,18,646 सैंपल की जांच की गई है, जिसमें से 11,13,406 सैंपल की जांच गुरुवार को की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में रिकवर कुल दैनिक मामलों में से 52 फीसदी मामले पांच राज्यों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में दर्ज किए गए हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन के भीतर 1,363 नए मामले, 35 मौत और 2391 रिकवरी दर्ज की गई हैं।
दिल्ली में अब कुल मामलों की संख्या 6,13,357 हो गई है और कुल मृतकों की संख्या 10,182 है। केरल की बात करें तो यहां एक दिन के भीतर कोविड-19 के 4,969 नए मामले, 4,970 रिकवरी और 27 मौत दर्ज की गई हैं। यहां सक्रिय मामलों की संख्या अब 58,155 है। राज्य स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि केरल में अभी तक कुल 2,734 लोगों की मौत हुई है। मिजोरम में 24 घंटों के भीतर 9 नए मामले सामने आए हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 4,094 हो गई है। जिसमें सक्रिय मामलों की संख्या 164 है, रिकवर मामलों की कुल संख्या 3,923 है और अभी तक कुल 7 लोगों की मौत कोविड-19 के कारण हुई है।












Click it and Unblock the Notifications