देश में एक बार फिर घटे कोरोना वायरस के दैनिक मामले, पिछले 24 घंटों में मिले 27071 केस
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर अब भी जारी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 27,071 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 98,84,100 हो गई है। इस दौरान 336 मरीजों की मौत भी हुई है, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 1,43,355 हो गई है। अब सक्रिय मामलों की संख्या 3,52,586 है। एक दिन में 30,695 नई रिकवरी के बाद कुल रिकवर मामलों की संख्या 93,88,159 हो गई है।
Recommended Video

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, भारत में पिछले 7 दिनों में दुनिया में प्रति मिलियन जनसंख्या पर काफी कम मामले सामने आए हैं, जो पश्चिमी गोलार्ध के कई अन्य देशों की तुलना में बहुत कम हैं। भारत ने पिछले सात दिनों में दुनिया में प्रति मिलियन जनसंख्या पर 553 नए मामले दर्ज किए हैं। जबकि इसी दौरान इतनी ही जनसंख्या पर फ्रांस ने 1,252 मामले, रूस ने 1,330 मामले, ब्राजील ने 1,387 मामले, ब्रिटेन ने 1,753 मामले, इटली ने 934 मामले और अमेरिका ने 4,310 मामले दर्ज किए हैं। अगर वैश्विक स्तर पर तुलना की जाए तो भारत में सात दिन के भीतर दूसरी बार प्रति मिलियन जनसंख्या पर सबसे कम मृत्यु भी दर्ज की गई हैं।
रविवार को भी भारत ने नए मामलों से ज्यादा रिकवरी दर्ज की हैं और सोमवार को भी नए मामलों से अधिक रिकवरी दर्ज की गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, 'रोजाना नए मामलों से अधिक रिकवर मामले दर्ज होने की वजह से सक्रिय मामलों की संख्या भी कम हो रही है।' सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भी एक दिन के भीतर 27,071 नए मामले दर्ज हुए हैं, वहीं इस दौरान 30,695 नई रिकवरी दर्ज की गई हैं। जिससे सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 3,52,586 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications