Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देश में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 38074 नए केस, कुल मामले 86 लाख के करीब

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का खतरा जारी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 38,074 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 85,91,731 हो गई है। वहीं 448 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,27,059 हो गई है। 4,408 की कमी के बाद कुल सक्रिय मामले 5,05,265 रह गए हैं। 42,033 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामले 79,59,406 हैं। भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले घटकर कुल पॉजिटिव मामलों के 6 फीसदी से भी कम रह गए हैं और रिकवरी रेट 92 फीसदी के पार पहुंच गया है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोना के केस 86 लाख के करीब, 24 घंटे में आए 38,074 केस | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on tuesday, total coronavirus cases on tuesday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on tuesday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    राजस्थान में कोरोना के 1859 नए मामले, 9 मौत और 1684 रिकवरी दर्ज की गई है। राज्य में कुल मामले 2,13,169 हो गए हैं। जिनमें 1,94,629 रिकवरी, 1998 मौत और 16,542 सक्रिय मामले शामिल हैं। गुजरात में 971 नए कोविड-19 मामले, 5 मौत और 993 रिकवरी दर्ज की गई है। राज्य में कुल मामले 1,81,570 हैं, जिनमें 1,65,585 रिकवरी, 3,768 मौत और 12,313 सक्रिय मामले शामिल हैं। अरुणाचल प्रदेश में 47 नए मामले मिले हैं और एक मौत हुई है। अब कुल मामले 15,436 हो गए हैं, जिसमें 46 मौत और 1,509 सक्रिय मामले शामिल हैं।

    झारखंड में कोरोना के 246 नए मामले और 458 रिकवरी दर्ज हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,04,688 हो गई है, जिसमें 99,532 रिकवरी, 905 मौत और 4,251 सक्रिय मामले शामिल हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 5,023 नए मामले, 7,014 रिकवरी और 71 मौत दर्ज हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,43,552 हो गई है, जिसमें 3,96,697 रिकवरी और 7,060 मौतें शामिल हैं। कुल सक्रिय मामले 39,795 हैं। मध्य प्रदेश में 809 नए मामले ,6 मौत और 681 रिकवरी दर्ज हुई है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,78,168 हो गई है, जिसमें 3,034 मौत, 167084 रिकवरी और 8,050 सक्रिय मामले शामिल हैं।

    कर्नाटक में 1,963 नए मामले, 2,686 डिस्चार्ज और 19 मौत दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 8,48,450 हो गए हैं, जिनमें 8,04,485 डिस्चार्ज और 11,410 मौत शामिल हैं। सक्रिय मामले 32,936 हैं। हरियाणा में 2,427 नए कोविड मामले, 7 मौत और 2,151 डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं। कुल मामले 1,85,231 हो गए हैं, जिनमें 16,717 सक्रिय मामले, 1,66,595 रिकवरी और 1,919 मौत शामिल हैं। पंजाब में 562 नए मामले और 21 मौत दर्ज की गई हैं। अब कुल मामले 1,37,999 हो गए हैं, जिसमें 1,28,727 डिस्चार्ज, 4,934 सक्रिय मामले और 4,338 मौत शामिल हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+