देश में एक दिन के भीतर मिले Coronavirus के 20346 नए केस, कुल रिकवरी 1 करोड़ के पार
नई दिल्ली। Coronavirus in India: देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर अब भी जारी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,346 नए मामले, 19,587 रिकवरी और 222 मौत दर्ज की गई हैं। अब देश में कुल मामले की संख्या 1,03,95,278 हो गई है, जिसमें 1,00,16,859 रिकवरी, 2,28,083 सक्रिय मामले और 1,50,336 मरीजों की मौत शामिल है।
Recommended Video

सरकारी आंकड़ों को देखें तो भारत में लगातार 13वें दिन कोरोना वायरस से 300 से कम मौत दर्ज की गई हैं। जबकि मृतकों का कुल आंकड़ा 150,000 से अधिक हो गया है। देश में कोरोना से पहली मौत 12 मार्च, 2020 में दर्ज की गई थी। जिसके बाद से मृतकों की संख्या में लगातार कमी आ ही है। मृतकों की संख्या में कमी होने के पीछे कई वजह हैं, जैसे प्रभावी तरीके से कंटेनमेंट जोन का पता लगाना, ट्रेसिंग करना, बड़े स्तर पर टेस्टिंग करना और प्रोटोकॉल का पालन करना। इन सभी बातों को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सख्ती से लागू किया गया, जिसमें आइसोलेशन और समय पर मरीज को अस्पताल पहुंचाया गया।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में बीते सात दिनों से प्रति 10 लाख लोगों पर महज 1 व्यक्ति की मौत हो रही है। मंत्रालय ने इसका श्रेय केंद्र के कोविड-19 प्रबंधन और प्रतिक्रिया निती को दिया है। भारत में कई विकसित देशों के मुकाबले काफी कम लोगों की मौत कोविड-19 के कारण हो रही है। बीते सात दिनों से यूके में प्रति दस लाख जनसंख्या पर 64 लोगों की मौत हो रही है। इटली और अमेरिका में ये आंकड़ा 55 है, फ्रांस में 35 है, रूस में 25 है और ब्राजील में 23 है। मंत्रालय भी समय-समय पर ये बात कहता रहा है कि भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रबंधन अच्छे तरीके से किया गया है और यही वजह है कि भारत आज दुनिया के बाकी देशों से बेहतर स्थिति में है।












Click it and Unblock the Notifications