कोरोना वायरस: देश में 24 घंटों के भीतर रिकॉर्ड 62,538 नए केस, कुल मामले 20 लाख से अधिक हुए

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के नए मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 20 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों के भीतर देश में रिकॉर्ड 62,538 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कोरोना संक्रमण के मामले 20,27,075 हो गए हैं, जिसमें 6,07,384 सक्रिय मामले, 13,78,106 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 41,585 मरीजों की मौत शामिल है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 6 अगस्त तक टेस्ट किए गए कोविड-19 सैंपलों की कुल संख्या 2,27,24,134 है, जिसमें 5,74,783 सैंपलों का टेस्ट गुरुवार को किया गया है।

Recommended Video

    Coronavirus India : देश में कोरोना मरीजों की संख्या 20 लाख के पार,62,538 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, covid-19, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर

    कहां कितने मामले?

    राजस्थान में 1151 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 12 मौतें दर्ज हुई हैं। अब राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 48,996 हो गए हैं। अब तक 757 मौतें और 35,131 रिकवर मामले दर्ज किए जा चुके हैं। महाराष्ट्र में 11,514 नए मामले और 316 मौतें दर्ज हुई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 4,79,779 है, जिनमें 1,46,305 सक्रिय मामले, 3,16,375 रिकवर और 16,792 मौतें शामिल हैं। मणिपुर में पिछले 24 घंटों में 124 नए कोविड-19 मामले, 43 रिकवर मामले और 1 मौत दर्ज की गई है। अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,304 है। उत्तराखंड में 298 नए मामले और 194 रिकवर मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 8,552 है, जिसमें 5,427 रिकवर, 2,989 सक्रिय मामले और 98 मौतें शामिल हैं।

    राजधानी दिल्ली में 1,299 नए मामले, 1,008 रिकवर और 15 मौतें दर्ज हुई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामलों की संख्या अब 1,41,531 है, जिनमें 1,27,124 रिकवर, 10,348 सक्रिय मामले और 4,059 मौतें शामिल हैं। दिल्ली सरकार के अनुसार, एक दिन में 5,737 RTPCR/CBNAAT/TrueNat टेस्ट और 14,699 रैपिड एंटीजन टेस्ट आयोजित किए गए हैं। अब तक कुल 11,20,318 टेस्ट किए गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 4,658 नए कोरोना वायरस के मामले और 63 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां सक्रिय मामले 43,654 और मरने वालों की संख्या 1,918 है।

    पुडुचेरी में एक दिन में 195 नए मामले सामने आए हैं और 5 मौतें हुई हैं। केंद्र शासित प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 4621 हो गई है जिसमें 1743 सक्रिय मामले, 2808 रिकवरी और 70 मौतें शामिल हैं। झारखंड में 1060 नए मामले सामने आए हैं। अब यहां कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 15,130 हो गई है। हरियाणा में कोविड-19 के 755 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 39,303 हो गई है। राज्य में अब तक 32,640 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि मृतकों की संख्या 458 है। मध्य प्रदेश में 830 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 36,564 हो गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+