देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 14821 नए केस, 445 मरीजों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में बिल्कुल कमी देखने को नहीं मिल रही है। संक्रमित मरीजों की संख्या में हर रोज इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में ही भारत में कोरोना वायरस के 14,821 नए मामले सामने आए हैं और 445 मौतें हुई हैं। देश में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,282 हो गई है। इसमें 1,74,387 सक्रिय मामले, 2,37,196 ठीक /डिस्चार्ज/माइग्रेट और 13699 मौतें शामिल हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India: 24 घंटे में मौतों का टूटा रिकॉर्ड, मरीजों की संख्या 4.25 लाख पार | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus, covid-19, coronavirus cases in india, covid-19 deaths in india, health ministry, india coronavirus, coronavirus death toll in india, totol cases of coronavirus in india, coronavirus latest news, coronavirus updates, कोरोना वायरस, कोविड-19, भारत में कोरोना वायरस, भारत में कोविड-19 डेथ टोल, भारत में कोरोना वायरस से मौत, कोरोना वायरस लेटेस्ट न्यूज, कोरोना वायरस अपडेट्स

    कहां कितने मामले?

    राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 393 नए केस सामने आने के बाद कुल केस बढ़कर 14,930 हो गए हैं। बिहार में संक्रमण के 162 नए मामले सामने आने के बाद कुल संख्या 7665 हो गई है। यहां अब तक कोरोना के 5631 मरीज ठीक हुए हैं जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 1982 है। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 179 नए केस आने के बाद कुल मामले बढ़कर 11,903 हो गए हैं। इनमें से 9,015 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 14 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 515 हो गई है।

    झारखंड में कोरोना वायरस के 62 नए मामले मिले हैं, जिसके बाद कुल मामले 2089 हो गए हैं। यहां अब तक 1,406 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 11 की मौत हुई है। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 43 नए मामले मिलने के बाद कुल मामलों की संख्या 2344 हो गई है। राज्य में 1500 लोग ठीक हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में 17 नए केस आने के बाद कुल मामले 673 हो गए हैं। इनमें से 237 सक्रिय हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के 3870 नए मरीज सामने आए हैं, जिससे कुल मामले बढ़कर 1,32,075 हो गए हैं। इनमें से 60,147 मामले सक्रिय हैं। महाराष्ट्र में रविवार को 101 मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 6,170 हो गई। इसके अलावा मुंबई में कुल 66,488 मामले दर्ज हुए हैं जबकि 3671 लोगों की मौत हुई है।

    हरियाणा की बात करें तो यहां 412 नए मामले मिले हैं, जिसके साथ ही कुल केस बढ़कर 10,635 हो गए हैं। गुजरात में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 580 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 27,317 हो गई है। यहां अब तक 19,357 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 25 मरीजों की मौत भी हुई है। पंजाब में 122 नए केस आने के बाद कुल मामले 4074 हो गए हैं।

    राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 3000 नए केस मिलने के बाद कुल मामले 59,746 हो गए हैं। यहां मृतकों की संख्या 63 बढ़कर 2175 हो गई है। अब कुल 24,558 सक्रिय मामले हैं। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के 2532 नए केस मिले हैं। यहां संक्रमण की कुल संख्या 59,377 है जिसमें से 25,863 सक्रिय मामले हैं। राज्य में बीते 24 घंटों में 53 मरीजों की मौत भी हुई है। जिसके बाद मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 757 हो गया है।

    ब्राजील में कोरोना का तांडव, मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 50000

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+