CBSE 12th Results: 12वीं टॉपर रक्षा को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सुनाई थी ये खुशी की खबर
नोएडा के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रक्षा गोपाल बताती हैं कि वो अपना रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट में लॉग इन करने की कोशिश कर ही रही थी कि इसी दौरान एक फोन आया।
नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजे आ चुके हैं। इस बार नोएडा की रक्षा गोपाल 12वीं में ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रक्षा गोपाल को उनके टॉप करने की खुशखबरी खुद मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फोन पर दी थी।
प्रकाश जावड़ेकर ने रक्षा को बताया उनका रिजल्ट

12वीं की परीक्षा में रक्षा को मिले 99.6 फीसदी अंक
नोएडा के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रक्षा गोपाल बताती हैं कि वो अपना रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट में लॉग इन करने की कोशिश कर ही रही थी कि इसी दौरान एक फोन आया। जब उन्होंने फोन उठाया तो दूसरे छोर से मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर उन्हें टॉप करने पर बधाई दे रहे थे। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रक्षा बताती हैं कि केंद्रीय मंत्री ने राजनीति विज्ञान में आगे पढ़ाई करने के बारे में जानकर खुशी जाहिर की।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की रक्षा की तारीफ
टीओआई से बातचीत में 12वीं टॉपर रक्षा गोपाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री को बेहद गर्व हुआ जब उन्हें पता चला कि मैं राजनीति विज्ञान में आगे पढ़ना चाहती हूं। जब मैंने उनसे बताया कि मैं राजनीति विज्ञान से डिग्री लेना चाहती हूं तो उन्होंने इस विषय के लिए मेरी तारीफ की। बता दें कि 17 वर्षीय रक्षा गोपाल को 12वीं की परीक्षा में 99.6 फीसदी अंक मिले हैं। उन्होंने कहा कि उनके प्रदर्शन में भाग्य का बड़ा योगदान है, साथ ही उनके इस मार्क्स में उनकी मेहनत का भी बड़ा योगदान है।

तीन विषय में रक्षा के 100 फीसदी मार्क्स
रक्षा गोपाल ने अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान और इकोनोमिक्स में 100 फीसदी मार्क्स हासिल किए। हालांकि रक्षा के प्रदर्शन से नोएडा स्थित उनके एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक ज्यादा चकित नहीं हुए। उन्होंने बताया कि उनको रक्षा पर पूरा भरोसा था। शिक्षकों ने जमकर रक्षा की तारीफ की।

डीयू से डिग्री कोर्स करना चाहती हैं रक्षा
रक्षा के पिता गोपाल पल्लीपुरम श्रीनिवासन ने बताया कि उनकी बेटी बहुत मेहनती है। उसकी सबसे बड़ी काबिलियत है कि वह समय को ठीक से संचालित करती है। 17 वर्षीय रक्षा राजनीति विज्ञान से डिग्री लेना चाहती हैं। उनकी कोशिश दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज, मिरांडा हाउस या फिर जीसस एंड मेरी कॉलेज से डिग्री कोर्स करने की है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications