मोदी से मिलकर गदगद हुए अमेरिका के टॉप CEO, निवेश के लिए उत्सुक कंपनियां

न्यूयार्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन अमेरिका के टॉप कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। मोदी ने बिजनेस ग्रुप से वादा किया कि वो भारत में दोस्ताना कारोबारी माहौल बनाएंगे। जहां इन कंपनियों ने भारत में स्मार्ट सिटी तथा अन्य पहलों में रुचि दिखाई है तो वहीं मोदी ने उन्हें पूरा सहयोग देने का वादा किया।

narendra modi

मोदी ने अमेरिका की कई बड़ी कंपनियों- बोइंग, आईबीएम, पेप्सिको, ब्लैकरॉक और गूगल के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में बिजनेस जगत ने विश्वास दिलाया कि उनकी कंपनी अगले साल भारत में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित करेगी।

मोदी के साथ बैठक के बाद पेप्सिको की सीईओ इंद्रा नूयी ने कहा कि मोदी ने उनके सवालों के जोरदार ढंग से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मोदी भारत को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। ऐसे में हम उनके साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं।

मोदी ने 11 प्रमुख कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकात की। मोदी ने कहा कि भारत खुले दिमाग से काम कर रहा है और बदलाव चाहता है, ऐसा बदलाव जो एकतरफा नहीं हो। प्रधानमंत्री की छह अन्य दिग्गज अमेरिकी कंपनियों के कार्यकारियों के साथ भी बैठक हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+