महाराष्‍ट्र: तेजतर्रार IPS देवेन भारती बने ATS प्रमुख

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवन भारती को राज्य के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) का प्रमुख नियुक्त किया। भारती का पिछले महीने जॉइंट सीपी, लॉ ऐंड ऑर्डर से जॉइंट सीपी, ईओडब्ल्यू के पद पर चुनाव नियमों के तहत ट्रांसफर हुआ था। उन्होंने जॉइंट सीपी, लॉ ऐंड ऑर्डर के रूप में करीब चार साल काम किया। इतना लंबा कार्यकाल किसी भी पुलिस अधिकारी का नहीं रहा। वह जब क्राइम ब्रांच में थे, तब बतौर डीसीपी और अडिशनल सीपी पांच साल वहां रहे थे।

महाराष्‍ट्र: तेजतर्रार IPS देवेन भारती बने ATS प्रमुख

एटीएस में उन्हें अडिशनल डीजी बनाकर प्रमोट किया गया है। सुखविंदर सिंह को फोर्स वन का चीफ बनाया गया है। आशुतोष डुम्बरे को ऐंटी-करप्शन में अडिशनल डीजी के पद पर भेजा गया है। विनीत अग्रवाल को महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा मंडल का नया चीफ बनाया गया है। अनूप कुमार सिंह को भी अडिशन डीजी में प्रमोट किया गया है। अतुल चंद्र कुलकर्णी का सीआईडी, पुणे में ट्रांसफर हुआ है।

कई हाईप्रोफाइल मामलों की जांच में शामिल रहे हैं

1994 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेंद्र भारती कई हाईप्रोफाइल मामलों की जांच में शामिल रहे हैं। जिसमें 26/11 का मुंबई आतंकवादी हमला और पत्रकार जे डे हत्याकांड शामिल है। देवेन भारती ने आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन की कमर तोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+