3 मई तक बढ़ा देश में लॉकडाउन, जानिए पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली: लॉकडाउन के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चौथी बार कोरोना वायरस को लेकर देश की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की, हालांकि उन्होंने कुछ इलाकों में 20 अप्रैल के बाद छूट देने की बात कही है। लॉकडाउन में मिलने वाली छूट उस इलाके में कोरोना के मामलों पर निर्भर करेगी। साथ ही उन्होंने कोरोना के खिलाफ चल रही इस लड़ाई में युवा वैज्ञानिकों का साथ मांगा है।

modi

Recommended Video

    Coronavirus Lockdown Extend 3 May | PM Modi ने देश से क्या कहा जानिए 10 बड़ी बातें | वनइंडिया हिंदी

    1- कोरोना वायरस के मामलों में लगातार तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है, जिस वजह से पीएम मोदी ने तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है।

    2- जो क्षेत्र इस अग्निपरीक्षा में सफल होंगे और जो इलाके Hotspot नहीं होंगे, साथ ही जिनके Hotspot में बदलने की आशंका भी कम होगी, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ छूट दी जा सकती है।

    3- भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कल तक लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी की जाएगी। अब नई गाइडलइंस बनाते समय मजदूरों और किसानों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

    4- पीएम मोदी ने देश के व्यवसायियों और उद्योगपतियों से भी खास अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने साथ काम कर रहे लोगों के प्रति संवेदना दिखानी चाहिए और उन्हें नौकरी से नहीं निकालना चाहिए।

    5- इस समय रबी फसल की कटाई का काम भी जारी है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर, प्रयास कर रही हैं कि किसानों को कम से कम दिक्कत हो और खेती पर लॉकडाउन का प्रभाव न पड़े।

    modi

    6- पीएम मोदी के मुताबिक देश में स्वास्थ्य सेवाएं दिन-ब-दिन बेहतर होती जा रही हैं। जनवरी में जहां देश में एक लैब थी, वहीं अब कोरोना की जांच के लिए 220 लैब हैं।

    7- पीएम मोदी ने कोरोना वायरस से चल रही इस लड़ाई में लोगों से अरोग्य सेतू एप डाउनलोड करने के अपील की है। इसके साथ ही दूसरे लोगों को भी एप डाउनलोड कराने के लिए प्रेरित करने को कहा है।

    8- पीएम मोदी ने देश के युवा वैज्ञानिकों से कोरोना के खिलाफ चल रही इस अहम लड़ाई में सहयोग मांगा है। उन्होंने युवा वैज्ञानिकों से आग्रह किया कि वे विश्व और मानव कल्याण के लिए, आगे आएं, कोरोना की वैक्सीन बनाने का बीड़ा उठाएं।

    9- कोरोना के खिलाफ चल रही इस लड़ाई में पीएम मोदी ने देश की जनता से धौर्य रखने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि नियमों का पालन करके ही हम कोरोना महामारी को हरा सकते हैं। साथ ही उन्होंने बुजुर्गों का खास ध्यान रखने को कहा है।

    10- पीएम मोदी ने इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने को कहा है। जैसे गर्म पानी और काढ़ा पीना।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+