जितना ईमानदार केजरीवाल हैं उतना ही किरण बेदी है-शांति भूषण
नई दिल्ली। दिल्ली की चुनावी सियासत में बयानों का दौर जारी है। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के मुख्य सदस्य रहे शांति भूषण अब किरण बेदी के समर्थन में उतर आये हैं। शांति भूषण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने किरण बेदी को मैदान में उतारकर मास्टर स्ट्रोक खेला है।

शांति भूषण आम आदमी पार्टी के अहम सदस्य प्रशांत भूषण के पिता है। आपको बता दें कि शांति भूषण ने किरण बेदी और अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर लोकपाल के लिए अण्णा के साथ आंदोलन में हिस्सा लिया था। शांति भूषण ने कहा कि किरण बेदी उतनी ईमानदार हैं जितना अरविंद केजरीवाल हैं।
शांति भूषण ने कहा कि अगर किरण बेदी चुनाव जीतती हैं तो दिल्ली को ईमानदार प्रशासन मिलेगा। शांति भूषण ने कहा कि अण्णा को इस बात से खुश होना चाहिए कि दिल्ली के लोगों के पास दोनों ही ईमानदार विकल्प हैं और जो भी जीतता है वह उनका ही सिपहसलार होगा।












Click it and Unblock the Notifications