मोदी रहे साल 2014 के सबसे चर्चित चेहरे, देखिए और कौन-कौन है लिस्ट में शामिल
नयी दिल्ली। साल 2014 पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम रहा है। मोदी ने अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व से देशभर के लोगो का मन जीत लिया तो वहीं विरोधी खेमों में खलबली मचा दी। मोदी ने पहले लोकसभा का चुनाव भारी मत से जीत कर कांग्रेस को सत्ता से हटाया तो उसके बाद एक के बाद एक विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर वहां भाजपा की सरकार बनाई. साल 2014 पूरी तरह से भाजपा के नाम रहा। हलांकि इस लिस्ट में और भी नेता शामिल है। तस्वीरों में देखे साल 2014 के राजनीति के सितारे

मोदी का बजा डंका
साल 2014 देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम रहा। मोदी लहर ने पूरे देश को भाजपा मयी कर दिया। मोदी ने अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व और कुशल राजनातिक से पहले लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाई और फिर विधानसभा चुनावों में जीत दिलाकर प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनवाई। मोदी ट्वीटर और फेसबुक पर सबसे लोकप्रिय नेता बनें।

साल 2014 में मिली लोकप्रियता
ओड़िसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को इस साल काफी लोकप्रियता मिली। ओडिशा विधानसभा चुनावों में बीजेडी को शानदार जीत दिलाने वाले नवीन पटनायक ने लगातार चौथे कार्यकाल के लिए 21 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

सीएम से मंत्री तक
सत्ता पर काबिज होने के पांच महीने बाद 9 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। इस विस्तार में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को बतौर कैबिनेट मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। मनोहर पार्रिकर अपने सादगी भरे जीवनशैली के लिए जाने-जाते हैं।

हार के बावजूद मिला मंत्रीमंडल
इस साल केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली भी सुर्खियों में रहे। दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे करीबी और विश्वसनीय सहयोगी हैं।

राजनीतिक के चाणक्य
लोकसभा चुनाव में राजनैतिक चतुराई और संगठन कौशल का प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश में अप्रत्याशित जीत दिलवाई। फिर महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव और उसके बाद जम्मू कश्मीर और झारखंड में भाजपा का बेहतरीन प्रदर्शन। मोदी के काफी करीबी अमित शाह को भाजपा के चाणक्य के तौर पर देखा जाता है। संघ परिवार में नरेंद्र मोदी जैसा राजनैतिक विजन और चतुराई रखने वाले वे इकलौते नेता हैं।

कुशल राजनेता
राजनाथ सिंह नरेंद्र मोदी सरकार में नंबर 2 हैं और उनकी अनुपस्थिति में कैबिनेट बैठकों की अध्यक्षता करते हैं। आरएसएस के करीबी हैं और अपने राजनैतिक अनुभव के कारण नरेंद्र मोदी सरकार में उनका अलग रुतबा हैं।

पार्टी को बांधे रखने में सक्षम
एनसीपी प्रमुख शरद पवार राजनीति के परखे हुए खिलाड़ी है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के फौरन बाद भाजपा के बारे में अपनी सेकुलर आपत्तियों को दरकिनार कर उसे बिना शर्त समर्थन देने लगे। वो पार्टी को बांधे रखने में सक्षम है।

महाराष्ट्र के सीएम बनें
महाराष्ट्र के सीएम बनें देवेंद्र फड़नवीस महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बनने वाले पहले बीजेपी नेता हैं। सादगी और शालीनता वाले देवेंद्र फड़नवीस के लिए कहा जाता है कि वो विरोधियों के भी चहेते हैं।

ईमानदारी का मिला ईनाम
भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर ने 26 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाल ली। हरियाणा को अरसे बाद एक गैर-जाट मुख्यमंत्री बना है। भाजपा के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मुख्यमंत्री पद ईनाम के तौर पर मिला।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications