सेना ने एकांउटर में मार गिराया लश्कर के विदेशी आतंकी अबु काशा को

जानकारी के मुताबिक सेना और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हिंदवाड़ा में हुई। इस ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी साथ दिया। सेना ने ट्विटर के जरिए काशा के मारे जाने की पुष्टि की।
सेना के अडिशनल डायरेक्टरेट जनरल ऑफ पब्लिक इंफर्मेशन की ओर से ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई। इस ट्वीट में लिखा है कि टॉप लश्कर कमांडर अबु काशा (विदेशी आतंकी) हिंदवाड़ा को सोडल में पुलिस और सेना के ज्वाइंट ऑपरेशन में मार गिराया गया है।
पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में घुसपैठ के सिलसिले में कोई कमी नहीं आ रही है। आए दिन सेना और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर की खबरें आती रहती हैं जो कि न सिर्फ सेना बल्कि कश्मीर की शांति के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications