राष्ट्रपति चुनाव से पहले सोनिया गांधी के घर पर जुटे कांग्रेस के दिग्गज

राष्ट्रपति चुनाव से पहले कांग्रेस के आला नेताओं की बैठक शुरु, सोनिया गांधी के आवास पर चल रही है बैठक

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक ले रही है, इस बैठक में मौजूदा राजनीतिक माहौल के अलावा आगामी राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा होगी। वर्किंग कमेटी में कांग्रेस के आला नेता शिरकत कर रहे हैं। यह बैठक सोनिया गांधी के घर पर हो रही है जिसमें राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पी चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद, जनार्दन द्विवेदी, अंबिका सोनी हिस्सा ले रही हैं।

congress

माना जा रहा कि इस बैठक में कांग्रेस के नेता विपक्षी दलों को एकजुट करने पर चर्चा करेंगे। पार्टी के सूत्र की मानें तो तमाम नेता गोहत्या को लेकर जिस तरह से देशभर में कई घटनाएं सामने आ रही हैं उसपर चर्चा की जाएगी, इसकी अलावा देश की मौजूदा अर्थव्यव्यवस्था पर भी चर्चा की जाएगी। कांग्रेस वर्किंग कमेटी पार्टी के भीतर होने वाली आगामी चुनाव पर भी चर्चा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार पिछले वर्ष वर्किंग कमेटी ने राहुल गांधी को पार्टी की कमान संभालने के लिए कहा था। कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष 15 अक्टूबर को चुना जाएगा। यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब कांग्रेस के तमाम विपक्षी दलों को राष्ट्रपति चुनाव के लिए एकजुट करने की कोशिश कर रही है।

इस बैठक के जरिए कांग्रेस पार्टी आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए तमाम दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रही है ताकि वह भाजपा के खिलाफ वह अपना शक्ति प्रदर्शन कर सके। यहां गौर करने वाली बात यह है कि 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा लगातार मजबूत होती जा रही है और वह काफी मजबूत पार्टी के तौर पर उभरी है, राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा अपने सहयोगियों के साथ काफी मजबूत स्थिति में दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+