VIDEO: साल 2017 के वो 5 जबरदस्त वीडियो जिन्होंने सोशल मीडिया पर फैलाई सनसनी

नई दिल्ली। यूपी की लेडी सिंघम के बीजेपी नेता को हड़काने वाले वीडियो से लेकर डस्टबिन को भगवान समझ उसकी पूजा करने वाले वीडियो समेत हम 5 ऐसे वीडियो आपके सामने पेश कर रहे हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। हम आपके लिए छांटकर लाए हैं वो पांच वीडियो जो पूरे साल चर्चा में बने रहे। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे हैं जो आपको आपका मन खुश कर देंगे तो वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी हैं जो आपको सोंचने पर मजबूर भी कर देंगे। नीचें देखें वो 5 जबराट वीडियो...

top 5 viral videos of 2017

यूपी की लेडी सिंघम ने बीजेपी नेता की पब्लिक में की खिंचाई


उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर में जहाँ बीजेपी की जिला पंचायत सदस्य के पति के पास बाइक के कागज न होने पर पुलिस ने भाजपा नेता की बाइक का चलान कर दिया था। चालान कटने से भाजपा नेता आग बबूला हो गया और चालान काटने का विरोध करने लगा और पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गया था। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया। जब इस बात की जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सीओ स्याना श्रेष्ठा सिंह से भिड़ गए। जो भी हो सीओ श्रेष्ठा सिंह ने बीजेपी नेता को अच्छे हड़काया।

जब बुजुर्ग महिला ने सुनाया ' जब हम जवां होंगे' गाने का 'ओल्ड' वर्जन


बुढ़ापे की दहलीज पर कदम रखते ही कई बीमारियां घर कर लेती है, इन बीमारियों और उनसे होने वाली दिक्कतों को इस वीडियों में बुजुर्ग महिला ने एक चर्चित गाने ' जब हम जवां होंगे, जाने कहां होंगे' की तर्ज पर गाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो हुआ था। हालांकि ये नहीं पता चल पाया था कि ये वीडियो कहां का है, लेकिन इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया था। आप भी देखें...

जब दो सांडों का लड़ाई के बीच कूद पड़ा शराबी..


रास्ते में दो सांड़ आपस में लड़ाई कर रहे थे। इसी बीच एक शराबी ने बहादुरी का परिचय देते हुए मामले को शांत कराना चाहा, लेकिन दोनों सांड़ में से एक सांड़ को ये बात नागवार गुजरी और उसने शराबी को अपनी सींगों से टक्कर मारकर दूर फेंक दिया। लोगों से सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर के मौज ली।

जब डस्टबिन की पूजा करने लगीं कुछ महिलाएं, चकरा गया लोगों का सिर

भारत में लोग गाय से लेकर पेड़ों तक की पूजा करते हैं। लोगों को जिसमें आस्था दिखती है वो उसी की पूजा करने लग जाते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों दो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें महिलाएं ऐसे चीज की पूजा कर रही हैं कि आपका सिर चकरा जाएगा। इस वीडियो में महिलाएं डस्टबिन की पूजा करती नजर आ रही हैं।कहा जा रहा है कि ये वीडियो बिहार का है। एक मंदिर के बाहर पहली बार एक डस्टबिन रखा गया था। इसे देख कर वहां के लोगों ने इसे किसी भगवान की मूर्ती समझ लिया। इसलिए वो इसकी पूजा करने लगे। आप भी देखें...

महाराष्ट्र में अजीबोगरीब बच्ची का जन्म

इंसान के हाथ और पैर की अंगुलियां मिलाकर 20 अंगुली होती है लेकिन अलिबाग के माणगाव तहसील में 24 अंगुलियों वाली बच्ची ने जन्म लिया है। उसके दोनों हाथों और पैरों में छह-छह अंगुलियां है। इस बच्ची के 24 अंगुलियां होने की वजह से लोगों में बच्ची को देखने के लिए उत्साह का वातावरण दिखाई दिखाई दे रहा है। महाराष्ट्र के अलिबाग जिले के माणगाव तहसील में आदिति और अंकित भादावकर दंपति ने 24 अंगुली वाली बच्ची को जन्म दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+