'हटाई जाए Manipulated Media टैग, टूलकिट पर फैसला जांच के बाद', केंद्र सरकार की ट्विटर को चेतावनी
'हटाई जाए Manipulated Media टैग, टूलकिट पर फैसला जांच के बाद', केंद्र सरकार की ट्विटर को चेतावनी
नई दिल्ली, 23 मई: भारत की केंद्र सरकार ने ''मैनिपुलेटेड मीडिया'' टैग को लेकर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को इस टैग को हटाने के लिए कहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (आईटी मंत्रालय) ने ग्लोबल ट्विटर से बात कर मैनिपुलेटेड मीडिया टैग को हटाने को कहा है। आईटी मंत्रालय ने कहा है कि टूलकिट सही है या गलत, ये जांच का विषय है ना कि ट्विटर का। यह काम जांच एजेंसियां कर रही हैं। ऐसे में ट्विटर को इस पर कोई टैग ना ही चलाए। सूत्रों के मुताबिक ग्लोबल ट्विटर से केंद्र सरकार ने कहा है कि कांग्रेस के टूलकिट के लिए ''मैनिपुलेटेड मीडिया'' टैग का इस्तेमाल करना ट्विटर के एकपक्षीय फैसले को दिखाता है। केंद्र सरकार ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है।

ट्विटर ने ''मैनिपुलेटेड मीडिया'' टैग में 5 अन्य BJP नेताओं का जोड़ा ट्वीट
Recommended Video
भारत सरकार की बात को अनदेखा करते हुए ट्विटर ने ''मैनिपुलेटेड मीडिया'' टैग को हटाने की बजाए इसका इस्तेमाल अधिक किया है। शनिवार (22 मई) को ट्विटर ने 5 अन्य भाजपा सदस्यों के ट्वीट पर 'मैनिपुलेटेड मीडिया'' टैग लगाया है। ट्विटर ने इस बार बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद विनय सहस्रबुद्धे, भाजपा की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी प्रीति गांधी, आंध्र प्रदेश के सह प्रभारी सुनील देवधर, भाजपा मीडिया पैनलिस्ट चारु प्रज्ञा, भाजपा दिल्ली महासचिव कुलजीत सिंह चहल के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्ववीट में ''मैनिपुलेटेड मीडिया'' टैग को जोड़ा है। इन सभी नेताओं ने कथित कांग्रेस 'टूलकिट' के संबंध में ट्वीट किया था। इस टैग के साथ सबसे पहले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का ट्वीट मिला था।
कांग्रेस ने ट्विटर से कहा था- BJP नेता फर्जी टूलकिट शेयर कर रहे हैं
कांग्रेस ने बुधवार (19 मई) को ट्विटर को ईमेल के जरिए एक पत्र लिखा था। जिसमें कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा नेताओं द्वारा जिस टूलकिट को कांग्रेस के बताया जा रहा है, वह एक फर्जी टूलकिट है। कांग्रेस ने ऐसा कोई भी टूलकिट शेयर नहीं किया है। इस ईमेल में कांग्रेस ने टूलकिट के विषय में ट्वीट करने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई नेताओं के अधिकारिक ट्विटर हैंडल को सस्पेंड करने की मांग की थी। कांग्रेस के मांग के बाद ही ट्विटर ने टूलकिट दस्तावेज को ''मैनिपुलेटेड मीडिया'' टैग में रखना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी किसी भी बीजेपी नेता का अंकाउंट सस्पेंड नहीं किया गया है।
इस टूलकिट में क्या है?
बीजेपी के नेताओं ने दावा किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल टूलकिट कांग्रेस द्वारा बनाया गया है। ताकि कोरोना काल में केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार को साजिश के तहत बदनाम किया जा सके। दावों के मुताबिक इस टूलकिट में कांग्रेस ने कोरोना काल में केंद की सरकार को बदनाम करने के लिए कैसे-कैसे काम करना है, इसकी योजना तैयार की गई थी। दावा किया गया है कि टूलकिट में विदेशी मीडिया का कैसे प्रयोग करना है, इसकी भी बात लिखी गई है। वहीं ये भी कहा गया है कि इस टूलकिट में कुंभ का कैसे दुष्प्रचार करना है, इसकी भी साजिश है।
ट्विटर को केंद्र सरकार ने क्या कहा?
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शुक्रवार (21 मई) को ट्विटर को एक पत्र लिखा। जिसमें कहा गया कि स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसी के समक्ष टूलकिट की सत्यता को लेकर जांच जारी है। जहां टूलकिट पर एक और जांच जारी है, उसी दौरान ट्विटर ने इस मामले में एकतरफा निष्कर्ष निकाला है और मनमाने ढंग से इसे ''मैनिपुलेटेड मीडिया'' के रूप में टैग किया है। ट्विटर द्वारा इस तरह की कार्रवाई पूर्वनिर्धारित, पूर्वाग्रह से ग्रसित और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसी द्वारा जांच को प्रभावित करने की कोशिश है।
केंद्र सरकार ने कहा, ट्विटर सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म है ना कि जांच करने वाली एजेंसी। ट्विटर की ये कार्रवाई उनकी विश्वसनीयता को कमजोर करती है, बल्कि एक 'मध्यस्थ' के रूप में ट्विटर की स्थिति पर भी सवालिया निशान लगाती है।
'टूलकिट' मामले में संबित पात्रा को मिला नोटिस
'टूलकिट' मामले में भाजपा के प्रवक्ता को रायपुर पुलिस ने नोटिस भेजा है। रायपुर पुलिस इस मामले में संबित पात्रा से पूछताछ करेगी। बीजेपी ने इस पूरे मामले पर अपने अधिकाकिर ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है, एक ओर जहां पूरा देश पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी 'टूलकिट' जैसे हथकंडे अपनाकर देश को बदनाम करने में लगी है।












Click it and Unblock the Notifications