Toolkit Case: दिशा रवि को बेल मिलेगी या जेल में रहना होगा ? मंगलवार को होगा फैसला

Disha Ravi Bail Hearing: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने टूलकिट मामले में गिरफ्तार दिशा रवि की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित कर लिया है। अब मंगलवार को पता चलेगा कि दिशा रवि को जमानत मिलेगी या फिर जेल में रहना होगा।

Recommended Video

    Toolkit Case: Disha Ravi की Bail पर 23 फरवरी को आएगा फैसला, जानिए आज क्या हुआ? | वनइंडिया हिंदी
    Disha Ravi

    बेंगलुरु का पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को 13 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस का आरोप है कि दिशा रवि उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने उस टूलकिट को तैयार किया था स्वीडन की युवा पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने साझा किया था।

    ये हैं आरोप

    पुलिस के मुताबिक ये टूलकिट भारत को बदनाम करने की अंतरराष्ट्रीय साजिशों का एक हिस्सा है। इसके बहाने भारत और उसकी सेना को बदनाम करने की साजिश रची गई थी। इस मामले में दिशा रवि के साथ ही निकिता जैकब और शांतनु मुलुक को भी आरोपी बनाया गया है लेकिन पुलिस ने केवल दिशा रवि को ही गिरफ्तार किया है।

    सुनवाई के दौरान दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि आखिर वह दिशा की जमानत का विरोध कर रही है। कोर्ट ने तीन सवाल किए। अभियोजन पक्ष का क्या कहना है ? दिशा रवि के खिलाफ आरोप क्या हैं ? उसके खिलाफ क्या सबूत हैं ?

    पुलिस ने क्या कहा ?

    दिल्ली पुलिस की तरफ से पेश अधिवक्ता ने पक्ष रखते हुए कहा कि उसके पास दिशा के खिलाफ पर्याप्त में सबूत हैं। पुलिस ने बताया कि उसके पास केस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। इसके लिए पुलिस ने सील बंद लिफाफे कोर्ट के सामने पेश करने की अनुमति मांगी है।

    रविवार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को 5 दिन की रिमांड मिली थी जिसकी अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया था। दिशा को तिहाड़ जेल में बंद करके रखा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+