Tomato Prices Hike: टमाटर की कीमतों में एक बार फिर उछाल, 259 रुपए Kg बिक रहा, जानें क्या है वजह?
Tomato Prices Hike: दिल्ली में टमाटर की कीमतों में एक बार फिर आग लग गई है। 150 से 200 रुपए बिक रहा टमाटर अब 259 रुपए प्रति किलो बिकना शुरू हो गया है। टमाटर के दामों में फिर से आए उछाल के नीचे आने में 10 दिन से ज्यादा लग
Tomato Prices Hike: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में टमाटर की कीमतें एक बार फिर आसमान छू रही हैं। मदर डेयरी ने अपने सफल रिटेल स्टोरों के माध्यम से बुधवार को टमाटर 259 रुपए प्रति किलोग्राम की भारी कीमत पर बेचा। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण बाधित आपूर्ति के चलते टमाटर की कीमतें अचानक बढ़ती जा रही हैं।
टमाटर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद 14 जुलाई से सब्सिडी दरों बिक्री की गई। जिससे बाजार में कीमतों में कुछ नरमी देखने को मिली। लेकिन, कम आपूर्ति के कारण फिर से दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं। रिटेल स्टोर्स पर कीमत 259 रुपए प्रति किलो...

कस्टमर्स अफेयर मिनिस्ट्री द्वारा रखे गए आंकड़ों के अनुसार, टमाटर की रिटेल कीमत बुधवार को 203 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई, जबकि मदर डेयरी के सफल रीटेल स्टोर्स पर कीमत 259 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा कि मौसम की असामान्यताओं के कारण पिछले दो महीनों से देश भर में टमाटर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। पिछले दो दिनों में आजादपुर, जो दिल्ली का मुख्य फीडर है, में भी आवक में भारी गिरावट आई है। कम आपूर्ति के कारण थोक बिक्री में कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जिसके परिणामस्वरूप खुदरा कीमतों पर भी असर पड़ा है।
जानें क्या है दाम बढ़ने की वजह?
एशिया की सबसे बड़ी थोक फल और सब्जी मंडी आजादपुर मंडी में टमाटर की थोक कीमत बुधवार को गुणवत्ता के आधार पर 170-220 रुपये प्रति किलोग्राम थीं। आजादपुर टमाटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कौशिक के अनुसार, पिछले तीन दिनों में टमाटर की आवक कम हो गई है, क्योंकि भारी बारिश के कारण उत्पादक क्षेत्रों में फसल खराब हो गई है।
उन्होंने कहा कि आजादपुर मंडी में बुधवार को केवल 15 प्रतिशत टमाटर की आवक हुई, क्योंकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से केवल छह छोटे ट्रकों को आपूर्ति मिल सकी। इससे कीमतों में तेजी आई है। हालांकि, कौशिक ने कहा कि अगले दस दिनों में आपूर्ति की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications