Tomato Price Hike: 100 रुपए के पार पहुंचे टमाटर कब होंगे सस्ते, समझिए कीमतें बढ़ने का पूरा गणित

Tomato Price Update: अभी कुछ ही दिन पहले 20-30 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर इतना महंगा हो गया कि लोगों की सब्जी से गायब होता नजर आ रहा है। अचानक बढ़े टमाटर के दाम ने लोगों की जेब पर असर डाला है। एक किलो खरीदने वाले ग्राहक अब ढाई सौ ग्राम से काम चला रहे हैं।

ऐसे में लोगों के अंदर सवाल है कि आखिर यह दाम कब तक ऐसे ही रहेंगे तो जानिए टमाटर के तेवर कब नरम पड़ेंगे? कर्नाटक, यूपी, राजस्थान, केरल सहित कई शहरों देश भर में ज्यादातर जगहों पर टमाटर की कीमतें 100 रुपए किलोग्राम के पार पहुंच गईं।

tomato price news

कहीं 100 तो कहीं 80 मिल रहा टमाटर

वहीं दिल्ली सहित आसपास की बात करें तो टमाटर 80 रुपए किलो बिक रहा है। ऐसे में कई राज्यों में पेट्रोल के बराबर पहुंचे टमाटर के दामों में फिलहाल कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले एक महीने तक टमाटर इस तरह से ही महंगा बिकेगा। हो सकता है कि इस दाम में बढ़ोतरी हो। दरअसल, बारिश के कारण फसल को काफी नुकसान हुआ है, जिसके चलते लोगों को महंगे भाव का टमाटर खरीदना पड़ रहा है।

कब कम होंगे भाव?

कई व्यापारी एसोसिएशन के हवाले से खबर है कि अगले एक महीने तक करीब टमाटर के भाव की यही स्थिति बनी रहेगी। हालांकि संभावना है कि इसके बाद धीरे-धीरे दाम सामान्य होने लगे।

वहीं टमाटर के अलावा और सब्जियों की बात करें तो बारिश के चलते अन्य सब्जियों के दाम भी इजाफा देखने को मिला है। 40 से 50 रुपए किलो के भाव से बिकने वाला धनिया अब 150 पहुंच गया है। वहीं हरी मिर्च भी 80 रुपए से भी महंगी हो गई है।

आखिर कैसे महंगा हुआ टमाटर?

एक हफ्ते के अंदर 100 रुपए के पार हुए टमाटर के महंगे होने की असल वजह बारिश है। टमाटर उगाने वाले कई राज्यों में हुई तेज बारिश के चलते फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कुछ हिस्सों में पड़ने वाली भीषण गर्मी भी टमाटर के महंगे होने की एक वजह रही है। जिसके चलते टमाटर की आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं इसका एक और कारण पिछले साल की तुलना में टमाटर की बुआई भी बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+