Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tomato Price Hike: कीमत बढ़ते ही Blinkit से गायब हुआ टमाटर, जानें बाकी ऑनलाइन ग्रोसरी का हाल

Tomato Price Hike: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बेंगलुरु, तेलंगाना, हैदराबाद सभी राज्यों में टमाटर के रेट में आग लगी हुई है। आम जनता की जेब में टमाटर के दाम डाका डाल रहा है।

Tomato Price Hike: देशभर में भारी बारिश के कारण टमाटर के दाम एक ही हफ्ते में आसमान छू रहे हें। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बेंगलुरु, तेलंगाना, हैदराबाद सभी राज्यों में टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। वहीं, एक हफ्ते पहले यही दाम 40-50 रुपए किलो के बीच हुआ करते थे।

थोक और फुटकर भाव दोनों ही दाम आम आदमी की जेब पर डाका डाल रहे हैं। उधर, ऑनलाइन सब्जी डिलीवरी सेवाएं उपलब्ध कराने वाली वेबसाइट्स व ऐप की बात करें तो दाम होश उड़ाने वाले हैं।

Tomato Price Hike

वहीं, फ्लिपकार्ट, स्विगी इंस्टामार्ट और ब्लिंकिट ग्रोसरी ऑनलाइन सब्जी डिलीवरी ऐप से टमाटर गायब ही हो गया है। वहीं, अन्य ऐप्स का हाल भी कुछ ऐसा ही है। कहीं दाम होश उडाने वाले हैं तो कहीं आउट ऑफ स्टॉक है। आइए जानते हैं ऑनलाइन ग्रोसरी का हाल...

Otipy ऐप

  • हाइब्रिड टमाटर- 86 रुपए किलो
  • हाइब्रिड रेड चेरी टमाटर- 65 रुपए 100 ग्राम
  • जैविक टमाटर - आउट ऑफ स्टॉक


मिल्क बास्क

  • देसी टमाटर- 120 रुपए प्रति किलो

बिग बास्केट

  • जैविक टमाटर- 85 रुपए किलो
  • हाई टमाटर- 80 रुपए किलो
  • हाई ब्रिड रेड चेरी टमाटर- 34 रुपए 250 ग्राम

जियो मार्ट

  • टमाटर- 80 रुपए किलो

जेप्टो ऐप

  • रेड चेरी टमाटर- 61 रुपए 200 ग्राम

स्विगी इंस्टामार्ट ऐप

  • टमाटर- आउट ऑफ स्टॉक
  • चेरी टमाटर- आउट ऑफ स्टॉक

फ्लिपकार्ट ऐप

  • टमाटर- आउट ऑफ स्टॉक

ब्लिंकिट ऐप

  • टमाटर- आउट ऑफ स्टॉक

क्या कहते हैं स्थानीय निवासी ?

  • दिल्ली के स्थानीय निवासी मोहम्मद राजू कहते हैं कि टमाटर 80 रुपए किलो बिक रहा है। पिछले दो-तीन दिनों में रेट अचानक बढ़ गया है। भारी बारिश के कारण कीमत में अचानक बढ़ोतरी हुई है। बारिश ने टमाटर को खत्म कर दिए हैं।
  • ग्रेटर नोएडा के निवासी अमित दुबे के मुताबिक, पिछले हफ्ते टमाटर की कीमत 40-50 रुपए किलो के बीच थी। इस हफ्ते कीमत 100 रुपये किलो है। यह अचानक बढ़ गई है। अन्य सब्जियों की कीमतें भी ऊंची हैं।
  • ग्रेटर नोएडा के निवासी पुलक खरे भी बताते हैं कि मार्केट में सब्जी के ठेले से टमाटर गायब सा हो गया है। जिसके पास है, वो औने-पौने दाम पर बेच रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+