सरकार ने दी बड़ी राहत, अब 18 नवंबर तक नहीं लगेगा टोल टैक्स
500 और 1000 के नोट बैन होने के बाद लोगों की परेशानी को देखते हुए ही सरकार ने टोल टैक्स पर छूट दिए जाने की तारीख को बढ़ाया है।
नई दिल्ली। अब टोल पर 18 नवंबर आधी रात तक पैसे नहीं देने होंगे। दरअसल, 500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने की वजह से टोल पर टैक्स का भुगतान करने में लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा था।

लोगों की परेशानी को देखते हुए ही सरकार ने टोल टैक्स पर छूट दिए जाने की तारीख को बढ़ाया है। आपको बता दें कि 8 नवंबर की आधी रात से 500 और 1000 रुपए के नोट बंद किए गए थे।
इसके बाद सरकार की तरफ से 11 नवंबर तक टोल टैक्स न देने पर छूट दे दी थी और उसके बाद इस सीमा को लोगों की परेशानी देखते हुए 14 नवंबर तक बढ़ा दिया गया था। अब सरकार ने इस समय सीमा को 18 नवंबर तक बढ़ा दिया है।

इन चीजों पर है 24 नवंबर तक राहत
500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने के बाद लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल पंप, दूध बूथ, अस्पताल, रेलवे बुकिंग काउंटर, हवाई टिकट काउंटर और बस स्टेशन जैसे स्थानों पर 24 नवंबर की आधी रात तक पुराने नोट चलाए जाने का आदेश दे दिया है।

एटीएम और बैंक में भी दी सुविधा
इसके अलावा सरकार ने बैंकों में पुराने नोट बदलवाने की सीमा को भी बढ़ा दिया है। पहले यह सीमा 4000 रुपए थी, लेकिन अब इसे 4500 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा एटीएम से एक दिन में पैसे निकालने की जो सीमा 2000 रुपए थी, उसे भी बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया गया है।

अस्पतालों पर सख्ती
हाल ही में कई अस्पतालों द्वारा पुराने पैसों को न लेने की वजह से इलाज के अभाव में कुछ मौतें हुईं, जिस पर सख्ती दिखाते हुए सरकार ने अस्पताल पर कैटरर्स पर सख्ती दिखाने का आदेश दिया है। अगर कोई अस्पताल या कैटरर्स पुराने नोट नहीं लेता है या फिर चेक, डिमांड ड्राफ्ट या ऑनलाइन पेमेंट लेने से मना करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications