Heatwave: भीषण गर्मी से राहत नहीं, अभी और होंगे लू के तेवर सख्त, जानिए रविवार को कैसा रहेगा मौसम?

Weather Heatwave News: राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी अभी और तल्ख होने वाली है। देश में जारी लू के तेवर अभी और सख्त होंगे। जिसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। साथ ही फिलहाल गर्मी से किसी तरह की राहत की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग ने अपने लेटेस्ट अपडेट में आने वाले दिनों के लिए लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में कई इलाकों में भीषण लू चलने की आशंका है। देश के कई हिस्सों में बनी हुई लू की स्थिति अभी जारी रहेगी।

Heatwave News

44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा!

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि देश के कई हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चल सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका है।

इन राज्यों में होंगे गर्मी के तीखे तेवर

आईएमडी ने राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर गर्मी की स्थिति की आशंका जाहिर की है। लू का असर जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात पर भी पड़ने की आशंका है।

दिल्ली में रेड अलर्ट जारी

दिल्ली में अगले 4 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, क्योंकि मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनों में पारा बढ़ने की संभावना है। दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मतदान के दिन यानी 25 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान मुंगेशपुर में 46.9 डिग्री सेल्सियस, उसके बाद नजफगढ़ (46.8 डिग्री सेल्सियस) और फिर नरेला (46.7 डिग्री सेल्सियस) रहा।

आईएमडी ने 24 मई से 28 मई के बीच राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गर्म रात की स्थिति की भी भविष्यवाणी की है।

राजस्थान में लू से कई लोगों की मौतें

राजस्थान में लू से छह लोगों की मौत की खबर है, जहां तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। राज्य के आपदा प्रबंधन एवं राहत विभाग के मुताबिक बालोतरा में तीन और भीलवाड़ा, बीकानेर और जोधपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। राज्य के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं, फलोदी 49 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+