नगालैंड में 18 सीटों पर चुनाव लड़ रही है कांग्रेस
शिलांगः देश के दो पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय और नगालैंड में आज वोटिंग होगी। दोनों राज्यों में वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगी। वोटिंग तीन बजे समाप्त हो जाएगी। वहीं दोनों राज्यों में चुनाव परिणाम 3 मार्च को घोषित किए जाएंगे। केंद्र की गद्दी पर बैठी भाजपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं कांग्रेस 18 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।

पिछले चुनाव (2013) में एनपीपी को 38, कांग्रेस को 8, बीजेपी को 1, एनसीपी को 4 सीटें मिली थीं. जबकि 8 निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर आए थे।
दोनों राज्यों (मेघालय और नगालैंड) में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं। लेकिन दोनों ही राज्यों में आज 59 सीटों के लिए वोटिंग की जाएगी। एक सीट पर आज वोटिंग नहीं होगी क्योंकि मेघालय में 18 फरवरी को ईस्ट गारो हिल्स जिले में एक आईईडी विस्फोट में एनसीपी के प्रत्याशी जोनाथन एन संगमा की मौत हो जाने की वजह से विलियमनगर सीट पर विधानसभा के इस चुनाव को रद्द करना पड़ा।
वहीं, अगर मेघालय की बात की जाए तो कुल 370 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। राज्य में कुल 18.4 लाख मतदाता 3,083 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकारों का उपयोग करेंगे।
इस बार राज्य में पहली बार 67 महिला मतदान केंद्र और 61 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं. चुनाव में 32 महिलाएं भी उम्मीदवार हैं।












Click it and Unblock the Notifications