PM Modi in Mann Ki Baat: देश के युवाओं को अराजकता,अव्यवस्था से चिढ़: पीएम मोदी

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने आज साल 2019 के आखिरी 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने देश के युवाओं के जोश और ऊर्जा की तारीफ की, उन्होंने कहा कि आज देश के युवाओं को अराजकता, अस्थिरता और जातिवाद से चिढ़ है, हालांकि पीएम मोदी ने इस दौरान CAA को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन पर कुछ नहीं कहा लेकिन उनका बयान उसी के संदर्भ में देखा जा रहा है।

Recommended Video

    Mann Ki Baat में PM Modi का साल का आखिरी संबोधन,सबसे पहले Youth को लेकर कही बड़ी बात |वनइंडिया हिंदी

    'देश के युवाओं को अराजकता, अव्यवस्था से चिढ़'

    अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आज का युवा जात-पात से ऊंचा सोचता है, ये युवा परिवारवाद और जातिवाद पसंद नहीं करते हैं,आज की पीढ़ी बेहद तेज-तर्रार है, ये पीढ़ी कुछ नया और कुछ अलग करने की सोचती है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक चीज तो निश्चित है आने वाले दशक में युवा भारत राष्ट्र निर्माण में अहम रोल अदा करेगा।

    PM मोदी ने स्वामी विवेकानंद का जिक्र किया

    उन्होंने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद का भी जिक्र किया, पीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहा करते थे कि युवावस्था की कीमत को नहीं आंका जा सकता है, ये जीवन का सबसे मूल्यवान कालखंड होता है इसलिए आपका जीवन इस पर निर्भर करता है कि आप अपनी युवावस्था का उपयोग किस प्रकार करते हैं, मुझे खुशी है कि हमारे देश का युवा क्रियेटिव है।

    इन दिनों युवा सिसस्टम को पसंद करते हैं: पीएम मोदी

    इन दिनों युवा सिसस्टम को पसंद करते हैं: पीएम मोदी

    पीएम ने कहा, 'इस पीढ़ी की अपनी सोच भी होती है। सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि इन दिनों युवा सिसस्टम को पसंद करते हैं। वे सिस्टम को फॉलो करना भी पसंद करते हैं, लेकिन अगर सिस्टम कहीं ठीक ढंग से रेस्पॉन्ड न करे तो वे बेचैन भी हो जाते हैं और हिम्मत के साथ सिस्टम को सवाल भी करते हैं। मैं इसे बेहद अच्छा मानता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+