Google Doodle: गूगल ने डूडल के जरिए डॉ. हरगोविंद खुराना को किया सलाम

लखनऊ। आज नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. हरगोविंद खुराना का जन्मदिन है इसलिए गूगल ने आज अपना डूडल उन्हें समर्पित किया है। खुराना को 1968 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। भारत के इस रत्न को ये पुरस्कार दो अन्य वैज्ञानिकों के साथ दिया गया था, उन्हें यह सम्मान आरएनए के न्यूक्लियोटाइड सीक्वेंस को सुलझाने और जेनेटिक कोड को समझने के लिए दिया गया था। देश के इस नायाब बेटे पर पूरे देश को गर्व है।

जीवन परिचय

जीवन परिचय

डॉ. हरगोविंद खुराना का जन्म भारत के रायपुर (जिला मुल्तान, पंजाब) में नौ जनवरी साल 1922 में हुआ। उनके पिता एक पटवारी थे। अपने माता-पिता के चार पुत्रों में हरगोविंद सबसे छोटे थे।

शिक्षा

शिक्षा

डॉ. हरगोविंद खुराना ने पंजाब विश्वविद्यालय से साल 1943 में बीएससी (आनर्स) और साल 1945 में एमएससी (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की। भारत सरकार की छात्रवृत्ति पर वो उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड चले गए। इंग्लैंड में उन्होंने लिवरपूल विश्वविद्यालय डॉक्टरेट की उपाधि अर्जित की थी।

 नोबेल प्राइज

नोबेल प्राइज

जिस समय खुराना को नोबेल प्राइज मिला था, वो उस समय विसकोंसिन विश्वविद्यालय में कार्यरत थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन शोध, किताबें और अध्ययन में लगाया। साल 2011 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन मैसाचुसेट्स के कॉनकॉर्ड में हुआ था। उनके परिवार में पुत्री जूलिया और पुत्र डेव हैं।

भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति थे...

भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति थे...

डॉ. हरगोविंद खुराना नोबेल पुरस्कार पाने वाले भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति थे, उन्होंने अपनी खोज से चिकित्सा क्षेत्र में एक नई क्रांति को जन्म दिया था, इस खोज के ही कारण आज मेडिकल साइंस को समझना काफी आसान हो गया है।

देश का गौरव

देश का गौरव

भारत के इस महान सपूत का पूरा देश हमेशा आभारी रहेगा, वनइंडिया परिवार भी देश के इस हीरे को दिल से सलाम करता है और कहता है कि डॉ. खुराना आप इस देश का गौरव थे, हैं और हमेशा रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+