पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे इजरायल PM बेंजामिन नेतन्याहू, CM योगी ने किया स्वागत

Recommended Video

    Israeli PM Benjamin Netanyahu आज करेंगें Taj Mahal का दीदार । वनइंडिया हिंदी

    आगराः भारत के छह दिवसीय दौरे पर आए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आज ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे। इस मौके पर बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी भी उनकी साथ हैं। आगरा पहुंचने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेंजामिन नेतन्याहू का स्वागत किया। सुरक्षा कारणों की वजह से ताजमहल आज करीब दो घंटे बंद रहेगा।

    ताजमहल का दीदार करने जाएंगे बेंजामिन नेतन्याहू

    ताजमहल का दीदार करने जाएंगे बेंजामिन नेतन्याहू

    16 जनवरी को सुबह 10.20 से दोपहर 12.30 बजे तक ताजमहल को आम लोगों के लिए बंद रखा गया है। ताजमहल के लिए 9.20 बजे से ही टिकट मिलने बंद हो जाएंगे। उसके बाद दोपहर 12.30 ताजमहल को फिर से आम पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।

    योगी आदित्यनाथ करेंगे स्वागत

    योगी आदित्यनाथ करेंगे स्वागत

    इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की स्वागत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मीडिया खबरों के मुताबिक योगी सोमवार को शाम बजे के करीब आगरा में पहुंच चुके हैं। आगरा में योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस में ठहरे। ये तीसरी बार होगा जब योगी आदित्याथ मुख्यमंत्री बनने के बाद आगरा आ रहे हों। योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा का जायजा भी लिया। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयार किए गए प्लान को लेकर सोमवार शाम चार बजे के करीब पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने रिहर्सल भी की।

    ये है आज का प्लान

    ये है आज का प्लान

    खबरों के मुताबिक इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ करीब 100 लोग मौजूद रहेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक इजराइल के प्रधानमंत्री सुबह 10:45 बजे एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचेंगे। सुबह 10:50 बजे वो एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हो जाएंगे। होटल पहुंचने के बाद वो 11:18 बजे ताजमहल के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:30 बजे ताजमहल देखकर वापस होटल अमर विलास लौटेंगे। दोपहर 1:00 बजे योगी आदित्यनाथ द्वारा लंच का कार्यक्रम है। दोपहर 2:30 बजे होटल से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। करीब तीन बजे वो दिल्ली वापस आएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+