4 जुलाई: आज के दिन ही रखी गई थी भारत-पाकिस्तान बंटवारे की नींव

pak-india
नई दिल्ली। इतिहास अपनी गोद में कई कड़वी-मीठी यादों को पालता-पोसता है। तारीखों, महीनों और वर्षों के पैमाने में कई बार वे उजागर होती हैं और हमें उत्साह से भर देती हैं। आज 4 जुलाई भी इसी क्रम का हिससा है।

ख़ासकर भारत के लिए आज का दिन कभी न भुलाया जा सकने वाला है। 1947 में आज ही के दिन ब्रिटिश पार्लियामेंट के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था। इसी के तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।

पढ‍़ें- इराक में भारतीय नर्सों की हालत

18 जुलाई को भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम स्वीकृत हुआ और 15 अगस्त 1947 के दिन भारत दो हिस्सों में बंट गया। अधिनियम में भारत और पाकिस्तान के राजनीतिक प्रतिनिधियों को अपने अपने देशों के लिए संविधान तैयार करने की छूट दी गई थी।

भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम के तहत उत्तर पश्चिमी सीमावर्ती प्रांत, पश्चिमी पंजाब के प्रांत, सिंध, बलूचिस्तान और पूर्वी बंगाल के क्षेत्रों को मिलाकर पाकिस्तान बना और बाकी संयुक्त प्रांत भारत में आए।

बिल में प्रस्तावित समझौता माउंटबेटेन प्लान भी कहा जाता है। माउंटबेटेन भारत के अंतिम वायसरॉय थे और स्वतंत्र भारत के गवर्नर जनरल बने। पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने और मुहम्मद अली जिन्ना को पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल के पद पर बैठाया गया। आइए जानें इस दिन में इतिहास ने और क्या संजो रखा है-

  • कहते हैं यूएस ने भी इसी दिन ब्रि‍तानी ताकतों से खुद को आज़ाद किया था व आजाद यूएस का जश्न मनाया था। हालांकि यह कथ‍ित रूप से ही तथ्य है, वहां किसी भी तरह का जश्न सार्वजन‍िक व बड़े स्तर पर नहीं मनाया जाता।
  • विदेशी मूल के मशहूर लेखक वॉल्ट व्ह‍िटमेन की कविताओं का पहला संग्रेह भी न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में प्रेष‍ित हुआ था। उनकी कविताएं दिल को छू जाने वाली होती थीं जो आज भी काव्यप्रेमियों के बीच आदर और सम्मान से याद की जाती हैं।
  • जॉर्डन की जनता ने रोजगार के अवसर कम होने पर एम्सटर्डम में इस दिन बड़े स्तर पर विरोध दर्ज कराया था, जिसे ऐतिहासिक आंदोलन करार दिया गया था।
  • रेड‍ियो फ्री यूरोप नाम से यह जश्न यूरोप में इस दिन शुरु हुए रेडियो प्रसारण की याद में मनाया जाता है।
  • इस दिन जापान ने अपने मंगल मिशन नोजोमी की शुरुआत की थी, जिसके बाद से वह यूएस और रूस जैसे शक्त‍िशाली देशों की सूची में आ गया था।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+