Today in Politics:राजस्थान का चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगे जेपी नड्डा, कई नेताओं की रैली
Today in Politics: राजस्थान में आज भारतीय जनता पार्टी अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेगे। इस घोषणा पत्र में कई लोक-लुभावनी घोषणाएं हो सकती है। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में क्या होगा।
दिग्गज नेता संभालेंगे मोर्चा
प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापसी के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर रही है। यही वजह है कि सभी शीर्ष नेताओं को राजस्थान के चुनाव प्रचार में लगाया गया जिसमे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी तक शामिल हैं।

अमित शाह की जनसभा
गृहमंत्री अमित शाह आज राजस्थानके टोंक, चारभुजा और भीम में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी श्रीगंगानगर में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
नितिन गडकरी करेंगे रैली
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। वह यहां राज्यवर्धन सिंह राठौर के समर्थन में प्रचार करेंगे। वह पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह बस्सी में एक रैली को संबोधित करेंगे और विद्याधर नगर में रोड शो करेंगे।
स्मृति ईरानी, योगी आदित्यनाथ की रैली
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी जयपुर के सिविल लाइंस में चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। साथ ही वहीं योगी आदित्यनाथ कोटा, बूंदी और अजमेर का दौरा करेंगे। वो यहां पीपल्दा, बूंदी, केकड़ी, पु्ष्कर, किशनगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।
राहुल और प्रियंका की रैली
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी तारानगर, नोहर, सहादुलशहर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी राजस्थान में चार दिन रहेंगे। प्रियंका गांधी भी आज से यहां चुनाव प्रचार करने के लिए मैदान में उतर रही हैं।
बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 3 दिसंबर को मतों की गणना होगी। इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे भी राजस्थान में रैली करेंगे। वह बारां में दो रैली करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications