Today in Politics: पीएम मोदी ने दी दिवाली की बधाई, CM योगी इस गांव में मनाएंगे त्योहार
Today in Politics: आज पूरे देश में धूमधाम के साथ दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए दिवाली की बधाई दी है।
उन्होंने कहा देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। प्रार्थना है कि यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य लेकर आए।

वहीं हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली का पर्व देश के वीर सैनिकों के साथ मनाने के लिए पहुंचे हैं। पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश में दिवाली मनाने पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश के लेपचा में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए पहुंचे हैं।
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के वनटांगिया गांव में आज दिवाली का पर्व मनाएंगे। पिछले 15 वर्षों से योगी आदित्यनाथ इसी गांव में दिवाली मना रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ यहां 153 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यहां के लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इंतजार है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, ये परियोजनाएं 62 करोड़ रुपए की हैं। इस दौरान स्टाल के जरिए लोगो को जनहित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पिछले वर्ष वनटांगिया गांव योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे। पिछले साल मुख्यमंत्री ने 80 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दी थी।












Click it and Unblock the Notifications