Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Today in Politics: छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में आज शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी भी लेंगे हिस्सा

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की वापसी हो रही है। आज प्रदेश में के नए मुख्यमंत्री के तौर पर विष्णुदेव साय शपथ ग्रहण करेंगे। विष्णुदेव साय प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे।

शपथ ग्रहण का यह कार्यक्रम रायपुर स्थित साइंस कॉलेज ग्राउंड में होगा। इस कार्यक्रम के लिए 5 मेहमानों की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी सहित 6 प्रदेश के मुख्यमंत्री इसमे हिस्सा लेंगे।

pm

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह के अळाव छह राज्यों के मुख्यमंत्री आएंगे, इसके लिए 2 दिन से तैयारी चल रही है। कार्यक्रम के लिए तीन मंच तैयार किए गए हैं।

जिसमे मुख्य मंच पर शपथ ग्रहण होगा, एक मंच पर वीवीआईपी मेहमान बैठेंगे जबकि दूसरे मंच पर नवनिर्वाचित विधायकों के बैठने की व्यवस्था है। इस कार्यक्रम में एक हजार से अधिक वीवीआईपी मेहमान आएंगे। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद मोहन यादव प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे।

पीएम मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के भी मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम भोपाल में लाल परेड मैदान में होगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हिस्सा लेंगे।

राज्यसभा में आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री सेंट्रल यूनिवर्सिटी अमेंडमेंट बिल को पेश करेंगे। इस बिल को लोकसभा में पहले ही पास कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस बिल को राज्यसभा में पेश करेंगे। बिल के जरिए केंद्रीय विश्वविद्यालय एक्ट 2009 में संशोधन किया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+