Today in Politics: PM मोदी आज DG-IG कॉन्फ्रेंस को करेंगे संबोधित, CM केजरीवाल तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर

Today in Politics 6 Jan 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज शनिवार को डीजी और आईजीपी कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई मंत्री इस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा ले रहे हैं। पीएम मोदी जयपुर तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज से गुजरात की तीन दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं। सीएम केजरीवाल गुजरात दौरे पर लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों की निगरानी के लिए जा रहे हैं।

Today in Politics

आम आदमी पार्टी के बयान के मुताबिक, सीएम अरविंद केजरीवाल गुजरात में एक 'जन सभा' (सार्वजनिक बैठक) और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके अलावा सीएम केजरीवाल नर्मदा जिले के डेडियापाडा निर्वाचन क्षेत्र से जेल में बंद आप विधायक चैतरभाई दामजीभाई वसाव से भी मिलेंगे और उनके परिवार से भी मिलेंगे।

सीएम केजरीवाल की जनसभा नर्मदा जिले की डेडियापाडा में होने वाली है। आप विधायक चैतरभाई दामजीभाई वसाव ने वन विभाग कर्मियों को कथित तौर पर धमकाने और हवा में एक राउंड फायरिंग करने से जुड़े मामले में 15 दिसंबर को आत्मसमर्पण कर दिया था।

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज बलिया जाएंगे। अखिलेश यादव यहां पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे स्व. राज मंगल यादव के परिवार से मिलकर शोक प्रकट करेंगे।

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई होगी। लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी मामले में आज सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पेश हो सकते हैं।

राहुल गांधी पर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वक्त प्रचार में अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय नेता विजय मिश्रा ने केस दर्ज कराया था। मामले की पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राहुल गांधी को पेश होने के लिए कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+