Today in Politics: आज लक्षद्वीप में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे PM मोदी
Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लक्षद्वीप में 1 हजार 150 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। इस कार्यक्रम के बाद वो केरल भी जाएंगे। आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी का ये दौरा बेहद ही अहम माना जा रहा है।

आपको बता दें कि पीएम मोदी मंगलवार को ही लक्षद्वीप पहुंचे थे, जहां उन्होंने अगत्ती में एक जनसभा को संबोधित किया था। लक्षद्दीप से पहले पीएम मोदी तमिलनाडु गए थे, जहां वो तिरुचिरापल्ली के भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे। पीएम मोदी ने अपने दक्षिण दौरे के बारे में जानकारी खुद ट्वीट करके दी थी।
झारखंड में हो सकता है सियासी उठा-पटक
तो वहीं दूसरी ओर आज झारखंड में बड़ा सियासी उठा पटक हो सकता है। झारखंड के मौजूदा सीएम हेमंत सोरेन ने आज विधायक दल की बैठक बुलाई है, ऐसी चर्चा है कि इस बैठक में कल्पना सोरेन यानी की सीएम सोरेन तक पत्नी को सीएम की कुर्सी सौंपने को लेकर फैसला हो सकता है। आपको बता दें कि हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला और अवैध खनन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सातवां नोटिस भेजा, ऐसे में उनपर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है।
INDIA गठबंधन की वर्चुअल बैठक आज
बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए बने INDIA गठबंधन में आज एक बड़ा कदम उठा सकता है। INDIA गठबंधन की वर्चुअल बैठक आज हो सकती है जिसमें विपक्षी दलों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार को संयोजक बनाने पर विचार हो सकता है।
'लोकतंत्र को बचाने के लिए हम हर तरह से कोशिश करेंगे'
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि 'CM नीतीश कुमार को कई पद की अकांक्षा नहीं है लेकिन अगर कोई जिम्मेदारी मिलती है तो वो बखूबी निभाएंगे, लोकतंत्र को बचाने के लिए हम हर तरह से कोशिश करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications