Today in Politics: PM मोदी ओडिशा और असम के दौरे पर आज, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 और 4 फरवरी 2024 को ओडिशा और असम के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी ओडिशा में 68,000 करोड़ और असम में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
3 फरवरी को लगभग 2:15 बजे ओडिशा के संबलपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जहां वह 68,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

PM मोदी संबलपुर में किस-किस परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
- पीएम मोदी ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 'जगदीशपुर-हल्दिया और बोकारो-धामरा पाइपलाइन परियोजना (जेएचबीडीपीएल)' के 'धामरा-अंगुल पाइपलाइन खंड' (412 किलोमीटर) का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा' के तहत 2450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित यह परियोजना ओडिशा को राष्ट्रीय गैस ग्रिड से जोड़ेगी।
- पीएम मोदी मुंबई-नागपुर-झारसुगुड़ा पाइपलाइन के 'नागपुर झारसुगुड़ा प्राकृतिक गैस पाइपलाइन खंड' (692 किमी)' की आधारशिला रखेंगे। इसकी लागत 2660 करोड़ रुपये से अधिक की है।
- पीएम मोदी 28,980 करोड़ रुपये लागत की कई विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण और आधारशिला करेंगे।
- पीएम मोदी 27000 करोड़ रुपये लागत की नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (एनएलसी) तालाबीरा थर्मल पावर परियोजना की आधारशिला रखेंगे।
- पीएम मोदी 2110 करोड़ रुपये की संचयी लागत से विकसित राष्ट्रीय राजमार्गों की तीन सड़क क्षेत्र परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।
- पीएम मोदी 2146 करोड़ रुपये लागत की रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण और आधारशिला करेंगे।
PM मोदी सीएलईए-कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस का करेंगे उद्घाटन
पीएम नरेंद्र मोदी 3 फरवरी को लगभग 10 बजे विज्ञान भवन में कॉमनवेल्थ लीगल एजुकेशन एसोसिएशन (सीएलईए) - कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस (सीएएसजीसी) 2024 का उद्घाटन करेंगे।
इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी लोगों को संबोधित भी करेंगे। इस सम्मेलन का विषय है- "न्याय वितरण में सीमा-पार चुनौतियां"।
कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आज
दिल्ली में आज कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।












Click it and Unblock the Notifications